चंडीगढ़, Haryana Weather News | मानसून की गतिविधियां अब ठप्प होती नजर आ रही हैं. हरियाणा मौसम विभाग ने अगस्त के आरंभ से ही बारिश को लेकर चेतावनी जाहिर की थी. मगर बारिश उस हिसाब से नहीं देखी गई. अगस्त में हरियाणा के कुछ इलाकों में तापमान बढ़ने की वजह से गर्मी का भी लोगों का एहसास होने लगा है. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के मौसम को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है.
मौसम विभाग के मुताबिक मानसून टर्फ़ की अक्षय रेखा अब सामान्य स्तिथि से दक्षिण की और जाने से हरियाणा राज्य में 15 अगस्त तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील व बीच-बीच में बादलवाई तथा हवाएं चलने की संभावना है.
परंतु अरब सागर से नमी वाली हवाओं के प्रभाव से राज्य में 13 अगस्त दोपहर बाद से 15 अगस्त के बीच राज्य के दक्षिण पश्चिमी जिलों महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूंह, पलवल , फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद,हिसार, जींद,भिवानी, चरखीदादरी में कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश तथा उत्तरी जिलों पंचकुला,अम्बाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र , कैथल, करनाल में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है. इस दौरान राज्य में दिन के तापमान में हल्की कमी होने की भी संभावना है.
यानी कि आने वाले दिनों में तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. यह लोगों के लिए राहत की खबर है. क्योंकि बारिश न होने की वजह से तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है. जिससे लोगों को तमाम दिक्कतों और परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
