हरियाणा में महिला समेत चार बच्चियों को चाकू से काटा, पूरे गांव में मची खलबली

नूंह। हरियाणा के नूंह जिले में एक बेहद ही दिल दहला देने वाली ख़ौफ़नाक वारदात को अंजाम दिया गया है. नूंह जिले के पिपरौली गांव में एक महिला को 4 बच्चों सहित चाकू से काट दिया गया है. मारे गए चारों बच्चों में चारों लड़कियां ही हैं. महिला की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है और महिला के बचने की संभावना बहुत ही कम है.

Crime Image

मां के खिलाफ केस दर्ज

पिपराली गांव के इस खौफनाक हत्याकांड में पुनहाना पुलिस ने पहली दृष्टि में चारों लड़कियों के कत्ल में उनकी ही मां फरमिना को आरोपी माना है और हत्या का केस दर्ज कर कार्यवाही आरंभ की है. इस घटना की सूचना जैसे ही नूंह पुलिस कप्तान नरेंद्र बिराजनियां को मिली, वह मौके पर पहुंचे. उसके बाद शवों को पोस्टमार्टम कराने के लिए अल आफिया हॉस्पिटल ले जाया गया.

चारों बच्चियों की हुई मृत्यु, महिला गंभीर रूप से घायल

बता दें कि शुक्रवार को रात के समय नूंह जिले के खंड पुनहाना के पिपराली गांव में एक महिला को चार बच्चियों सहित चाकू से गला रेत कर मार दिया गया. इनमें से चारों बच्चियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि महिला बुरी तरह से घायल हो गई. आनन-फानन में महिला को शहीद हसन खान मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. अब घायल महिला का इलाज चल रहा है. मृत बच्चियों के पिता खुर्शीद ने अपनी ही पत्नी फरमीना पर चारों बच्चियों के क़त्ल का आरोप लगाया है और FIR दर्ज करवाई है. पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है. इस सनसनीखेज घटना से पिपराली गांव और आसपास के क्षेत्रों में सनसनी फैल गई है.

इलाके में फैला हड़कंप

इस वारदात को देखकर पुलिस भी सकते में आ गई है. आसपास के क्षेत्रों में हड़कंप मच गया है. डीएसपी के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस गांव में पहुंची. पुलिस ने घटना स्थल के कमरे को बंद कर जांच आरंभ कर दी है. लेकिन ग्रामीण और पुलिस इस मामले के संबंध में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है.

Avatar of Sahil Maurya
Sahil Maurya
View all posts