Flipkart ग्राहकों के लिए खुशखबरी, कई प्रोडक्ट्स पर मिलेगा 80% तक का डिस्काउंट

गैजेट डेस्क | बहुत से लोग बड़ी सेल का इंतजार करते हैं ताकि वह सस्ते में अपनी मनपसंद चीजें खरीद सकें और अब यह इंतजार जल्द खत्म होने वाला है. क्योंकि Flipkart ने अपनी अपकमिंग सेल का ऐलान कर दिया है और यह कोई आम सेल नहीं है. बल्कि यह Flipkart Big Billion Days सेल है. जिसमें आपको विभिन्न स्मार्टफोन पर आकर्षक डिस्काउंट मिलता है.

Flipkart

होम अप्लायंस पर होगा बंपर डिस्काउंट

अगर आप भी नया टीवी या फिर कोई दूसरा होम अप्लायंस खरीदने का सोच रहे हैं, तो आप इस सेल का फायदा उठा सकते हैं. Flipkart टीवी और होम अप्लायंस पर भी 80% का छूट दे रही है. जिसकी शुरुआती कीमत 199 से शुरू होगी. वहीं आपको एयर कंडीशनर पर 55% का डिस्काउंट भी मिलेगा. इसी के साथ आपकी 8,999 रुपए की शुरुआती कीमत पर टॉप ब्रांड्स के टीवी मिलेंगे.

हर रोज मिलेंगी खाल डील्स

यह सेल रोजाना रात 12 बजे से सुबह 8 बजे और शाम 4 बजे तक चलेगी. हालांकि, अभी इसकी जानकारी नहीं है कि यह सेल कब से शुरु होगी, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि यह सेल नवरात्रि से पहले शुरु हो सकती है.

यह भी पढ़े -  English का इकलौता शब्द, जिसमें आते हैं 5 Vowel! अक्सर क्विज़ में पूछा जाता है सवाल

बैंकों पर भी मिलेगी छूट

अगर आप ICICI Bank और Axis Bank कार्ड से शॉपिंग करते हैं तो आपको 10% का एक्स्ट्रा डिस्काउंट भी मिलेगा, लेकिन अभी सेल में स्मार्टफोन्स पर मिलने वाले को रिवील नहीं किया गया है.

Haryana E Khabar में पिछले 1 साल से कार्यरत हूँ. यहाँ पर मैं एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, फाइनेंस और हेल्थ से जुड़े आर्टिकल्स को कवर करती हूँ. इससे पहले मैं इंडिया न्यूज में असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत थी.