वैलनेस सेंटर खोलने की तैयारी कर रही हरियाणा सरकार, वेलनेस सेंटर में मिलेंगी ये सुविधाएं

चंडीगढ़ | सीएम मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट कर जानकारी दी कि हरियाणा में 2 हजार वैलनेस सेंटर (Wellness Center Haryana) खोलने की हमारी योजना है जिससे जनता रोग मुक्त रहेगी. यह सेंटर इसलिए खोले जाएंगे ताकि लोग स्वास्थ्य रहे और उन्हें किसी भी तरह से कोई बीमारी ना घेरे. इसके लिए लोगों के स्वास्थ्य को देखते हुए 2 हजार वैलनेस सेंटर खोलने की तैयारी चल रही है. वेलनेस सेंटर का मूल उद्देश्य लोगों को बीमार होने से बचाना है. इसमें योग और अन्य जीवन शैली के रोगों से बचाव करना होता है.

Manohar Lal Khattar CM

वेलनेस में यह मिलेंगी सुविधाएं

इन केंद्रों में मातृ स्वास्थ्य, बाल स्वास्थ्य, टीकाकरण, किशोर स्वास्थ्य, मधुमेह, रक्तचाप, कैंसर, अंधापन, श्रवण बाधित रोग, संचारी रोग प्रबंधन और उपचार, गैर-संचारी रोग प्रबंधन और उपचार, मौखिक स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य, योग और व्यायाम, परामर्श, स्कूली स्वास्थ्य शिक्षा, आपातकालीन चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुनिया को योग से अवगत कराया है. यह हमारे देश के लिए एक बड़ी उपलब्धि है. बाबा रामदेव को लेकर सीएम मनोहर लाल ने कहा कि बाबा रामदेव ने देश की गलियों और गांव में घूम- घूम कर लोगों को योगा सिखाया है उनका भी एक अहम योगदान है.

यह भी पढ़े -  हरियाणा रोडवेज बसों में मुफ्त सफर के लिए मिलने लगे हैप्पी कार्ड, बस करना होगा यह छोटा सा काम
Avatar of Pravesh Chauhan
Pravesh Chauhan
View all posts

मेरा नाम प्रवेश चौहान है. मीडिया लाइन में पिछले 4 वर्ष से काम कर रहा हूँ. मैंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है.