T20 World Cup में बुमराह की जगह, शमी या सिराज किसको मिलेगा मौका, सुनील गावस्कर ने दिया बयान

स्पोर्ट्स डेस्क | जल्द ही आईसीसी T20 World Cup के मैच से शुरू होने वाले हैं. बता दें कि जसप्रीत बुमराह पीठ की चोट की वजह से पहले ही इस टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं. कई लोग इस बात की उम्मीद लगा रहे हैं कि जसप्रीत बुमराह की जगह मोहम्मद शमी को टीम में जगह मिल सकती है. बता दें कि मोहम्मद शमी T20 वर्ल्ड कप में रिजर्व खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल है. वहीं, मोहम्मद शमी ने नवंबर 2021 के बाद से अभी तक कोई भी T20 मुकाबला नहीं खेला है ऐसे में मोहम्मद सिराज का नाम भी बुमराह के रिप्लेसमेंट के तौर पर सामने आ रहा है.

Jasprit Bumrah

मोहम्मद शमी को मिल सकता है मौका

दीपक चाहर को भी रिजर्व खिलाड़ी की लिस्ट में रखा गया है. 16 अक्टूबर से T20 वर्ल्ड कप का आगाज हो रहा है. अभी तक भी बुमराह के रिप्लेसमेंट को लेकर किसी भी खिलाड़ी के नाम का ऐलान नहीं किया गया है.

ऐसे में अब सुनील गावस्कर की तरफ से बुमराह के रिप्लेसमेंट को लेकर बयान दिया गया है. मोहम्मद शमी पिछले कुछ समय से क्रिकेट से दूर है. वहीं, मोहम्मद सिराज लगातार वनडे सीरीज खेल रहे हैं और शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं.

यह भी पढ़े -  खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, हरियाणा में खेल उपलब्धियों के आधार पर मिली सरकारी नौकरी

सुनील गावस्कर ने रखी अपनी राय

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई वनडे सीरीज में भी सिराज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 मैचों में 5 विकेट झटके और प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवार्ड जीता. इन सभी बातों को लेकर जब सुनील गावस्कर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मैं सिराज के लिए जाऊंगा क्योंकि वह वर्तमान समय में अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं जबकि शमी कुछ समय से मैच नहीं खेल रहे. यह मुकाबले कोई अभ्यास के मुकाबले में नहीं है बल्कि वर्ल्ड कप के मैच है इसलिए सिराज को खिलाना ज्यादा बढ़िया रहेगा

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.