5 और 6 नवंबर को ही आयोजित होगा हरियाणा CET, चुनाव का परीक्षा पर नहीं पड़ेगा कोई असर

चंडीगढ़ | लंबे समय से चर्चा का विषय बना हुआ हरियाणा CET इस बार नवंबर में आयोजित हो सकता है. लगभग 11.40 लाख विद्यार्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है लेकिन दो-तीन बार इस परीक्षा की तिथि आगे बढ़ चुकी है इसीलिए अब युवाओं में संशय बना हुआ है की परीक्षा होगी या नहीं. कुछ युवा कह रहे हैं कि अभी तक इस परीक्षा के बारे में कोई भी अधिकारीक नोटिस नहीं आया है तो हो सकता है कि परीक्षा निर्धारित समय पर ना हो. इस परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए करवा रही है .

Exam Jobs

निर्धारित समय पर होगी परीक्षा

चुनाव की तारीख के आने से भी परीक्षा पर प्रभाव पड़ता दिख रहा था लेकिन HSSC के अध्यक्ष भोपाल सिंह खदरी ने साफ कर दिया कि चुनाव का परीक्षा पर कोई प्रभाव नहीं होगा तथा परीक्षा निर्धारित समय पर ही होगी. ताजा खबरों की माने तो संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी) 5 व 6 नवंबर को ही होगी.

पंचायत चुनाव को लेकर चल रही अटकलों को दरकिनार करते हुए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) ने साफ कर दिया है कि परीक्षा की तिथि आगे नहीं बढ़ाई जाएगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में अभ्यर्थियों ने HSSC से पूछे पीएमटी से संबंधित सवाल, अध्यक्ष ने जवाब देकर दूर किए संशय

परीक्षा को लेकर सरकार की तैयारी पूरी

32 हजार पदों के लिए होने वाली परीक्षा के लिए सरकार ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. खुफिया विभाग ने पेपर लीक माफिया पर निगरानी तेज कर दी है. संदिग्ध कोचिंग सेंटर और पहले नकल और पेपर लीक मामलों में पकड़े जा चुके अभ्यर्थियों पर भी नजर रखी जा रही है. सरकार का कहना है कि इस बार परीक्षा में कोई भी गड़बड़ी नहीं होगी. सरकार ने पेपर को लेकर सख्त तैयारियां की है.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.