हरियाणा CET की परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को रखना होगा ख़ास ध्यान, यहाँ समझे पांचवे गोले का खेल

चंडीगढ़ | हरियाणा के सरकारी विभागों, बोर्ड-निगमों और स्वायत्त संस्थानों में तृतीय श्रेणी के खाली पदों पर भर्ती के लिए 5 और 6 नवंबर को संयुक्त पात्रता परीक्षा (CET) होना लगभग तय है. परीक्षा की तैयारियां भी अंतिम चरण पर है. इस परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों को कई बातों का विशेष ध्‍यान रखना होगा नहीं तो उन्हें इसका नुकसान भुगतना पड़ सकता है. परीक्षा के लिए जो प्रश्‍नपत्र तैयार किये गए है उनमें पांचवां गोला अपने आप में बहुत महत्वपूर्ण साबित होगा.

EXAM CENTER

पांचों गोले खाली छोड़ने पर कटेगा अंक

यदि परीक्षार्थी को किसी सवाल का सही उत्तर नहीं पता है और वह उस सवाल का जवाब नहीं देना चाहता है तो उसे पांचवेंं गोले को मार्क करना होगा. सभी गोलों को खाली छोड़ने पर परीक्षार्थी के अंक कटेंगे. प्रदेश में पहली बार होने जा रही सीईटी में हर सवाल के जवाब के लिए पांच गोले होंगे. परीक्षा का आयोजन कराने वाली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने ओएमआर शीट (उत्तर पुस्तिका) तैयार करा ली है.

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने निगेटिव मार्किंग का विरोध जताते हुए एनटीए से कहा भी था कि ओएमआर शीट में पांचवें गोलें को हटा दिया जाए तथा 4 में से किसी एक गोले को भरना अनिवार्य किया जाये. अगर अभ्यर्थी किसी भी विकल्प पर टिक नहीं करता है और चारों गोले खाली छोड़ देता है तो उस प्रश्न का अंक काट लिया जाए.

HSSC ने NTA को सौंपी परीक्षार्थियों की लिस्ट

एनटीए ने एचएसएससी का अनुरोध को न मानते हुए साफ कर दिया कि अभ्यर्थियों को किसी सवाल के जवाब में चारों विकल्प से कोई भी नहीं पता है तो उसे पांचवां गोला भरना होगा. पांचों गोले खाली छोड़ने पर 0.95 अंक काटे जाएंगे. हर सवाल में यही प्रोसेस रहेगी. सीईटी 95 अंकों का होगा जबकि पांच अंक सामाजिक-आर्थिक मानदंडों के आधार पर मिलेंगे. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी के अनुसार, चएसएससी ने एनटीए को परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले 11.36 लाख उम्मीदवारों की सूची दें दी है. सीईटी का आयोजन चार शिफ्टों में होगा.

1 महीने के अंदर जारी होगा रिजल्ट

एनटीए ने सीईटी के तीन प्रश्नपत्र तैयार किये गए है. हर प्रश्नपत्र के 24 सेट होंगे. अगर किसी परीक्षा केंद्र पर प्रश्नपत्र लीक होने की आशंका हुई तो बचे दो प्रश्नपत्रों में से कोई भी प्रश्नपत्र परीक्षार्थियों को दिया जाएगा ताकि परीक्षा कैंसिल न करनी पड़े. कुल 100 प्रश्नों में से 25 प्रश्न हरियाणा से संबंधित होंगे. इसके अलावा सामान्य ज्ञान, तार्किक, गणित, हिंदी, इंग्लिश, कंप्यूटर की मूलभूत जानकारी, दसवीं तक की विज्ञान, मेंटल एबिलिटी से जुड़े प्रश्न होंगे.

एनटीए परीक्षा के एक महीने के अंदर सीईटी का रिजल्ट जारी कर देगा. एनटीए ही उत्तर पुस्तिकाओं की जांच कराकर अंतिम परिणाम हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को भेज देगा. पेपर लीक और नकल को देखते हुए पांच जिलों चरखी दादरी, रोहतक, जींद और झज्जर में परीक्षा केंद्र नहीं होंगे. महिलाओं और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए नजदीकी परीक्षा केंद्र दिए जायेंगे.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.