HSSC: ग्राम सचिव परीक्षा हेतु तैयारी अंतिम रूप में, बनाये जा रहे परीक्षा केंद्र

भिवानी । कर्मचारी चयन आयोग द्वारा (HSSC) 9 ओर 10 जनवरी को ग्राम सचिव की परीक्षाओं का आयोजन करवाया जाएगा. इन परीक्षाओं के लिए भिवानी में 36 जगहों पर 53 केंद्रों को बनाया गया है. परीक्षाओ को शांतिपूर्वक व निष्पक्ष ढंग से करवाए जाने के लिए उपायुक्त जयवीर सिंह आर्य ने बुधवार को बैठक का आयोजन करवाया.

Haryana Staff Selection Commission HSSC

अधिकारियों को सौंपी गई उनकी जिम्मेदारी

इसके लिए एडीसी राहुल नरवाल को इंचार्ज बनाया गया है. एसडीएम महेश को सभी परीक्षा केंद्रों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है. उपायुक्त द्वारा बताया गया कि शिक्षा केंद्रों के बाहर कर्मचारी व परीक्षा देने वालों के नाम की सूची लगाई जाएगी. सभी कर्मचारियों के ड्यूटी आईडी कार्ड जारी किए जाएंगे.

 परीक्षा के दौरान कोरोना के नियमों का पालन किया जाएगा

परीक्षा के दौरान कोरोना के सभी नियमों का पालन किया जाएगा.एग्जाम से 1 दिन पहले भी सेंट्रो को सैनिटाइज किया जाएगा.किसी भी ड्यूटी देने वाले कर्मचारी को अपने साथ फ़ोन आने की इजाजत नहीं होगी. सेंट्रो के बाहर के कैमरे सही से चालू होने चाहिए.परीक्षा में पहुंचने से पहले परीक्षार्थियों का बायोमेट्रिक टेस्ट व स्कैनिंग किया जाएगा. अगर परीक्षा के दौरान किन्हीं भी नियमों का उल्लंघन किया गया तो उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी.

यह भी पढ़े -  हरियाणा में NHM कर्मचारियों को बड़ी राहत, सर्विस बाय- लॉज (सेवा उपनियम) का लाभ देने की मंजूरी
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.