वीडियो वायरल: अश्लील हरकत करने पर महिला ने होमगार्ड की सरेआम रोड़ पर कर दी पिटाई

हिसार । सोशल मीडिया पर हिसार के एक होमगार्ड की पिटाई का वीडियो बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है. इस होमगार्ड पर आरोप है कि इसने एक महिला के साथ अश्लील हरकत करने की कोशिश की. इसके बाद उस महिला ने इस आरोपी होमगार्ड जवान की खुलेआम सबके सामने पिटाई कर दी. इसके बाद वीडियो में दिख रहे आरोपी होमगार्ड जवान ने महिला के पैर पकड़ लिए और माफी मांगी.

Faridabad Police in Hotel

हिसार के इस क्षेत्र की है घटना

यह घटना हिसार के पीएलए मार्केट के सामने दिल्ली रोड पर 16 दिसंबर को घटी. इस बात का खुलासा वीडियो की जांच पड़ताल करने के बाद हुआ. आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर यह वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक महिला एक वर्दीधारी को जोर-जोर से थप्पड़ पर थप्पड़ मारते ही जा रही है. होमगार्ड जवान सोनू (बेल्ट नंबर 4104) की ड्यूटी बुधवार को हिसार के कैंप चौक से टाउन पार्क जिमखाना क्लब के कट तक निर्धारित थी. दोपहर के समय लगभग 2:30 बजे के करीब वह दिल्ली रोड पर PLA मार्केट के सामने गाड़ियों को सड़क से हटवा रहा था. उसी वक्त एक गाड़ी के पास एक महिला खड़ी थी.

होमगार्ड ने महिला से की अश्लील हरकत, हो गई पिटाई

होमगार्ड जवान पर आरोप है कि होमगार्ड ने गाड़ी के साथ खड़ी महिला के साथ अश्लील हरकतें करनी आरंभ कर दी. महिला ने होमगार्ड का इस हरकत पर विरोध किया और उसी वक्त होमगार्ड के साथ हाथापाई आरंभ कर दी. महिला ने होमगार्ड को न केवल थप्पड़ मारे बल्कि बहुत बुरा भला भी कहा. घटना के दौरान घटनास्थल पर आसपास के लोगों की अच्छी खासी भीड़ एकत्रित हो गई. इसी समय मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

यह भी पढ़े -  Asha School Hisar Jobs: हिसार में इन पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें आवेदन

 

पुलिस को नहीं है घटना की जानकारी

वायरल वीडियो में यह साफ देखा जा सकता है कि महिला होमगार्ड को थप्पड़ पर थप्पड़ मारती जा रही है और होमगार्ड कभी जमीन पर गिर जाता है तो कभी उठकर माफी मांगने लगता है. जब इस घटना के संबंध में संबंधित क्षेत्र के जवाबदेही अर्बन एस्टेट स्थित पुलिस चौकी के अधिकारी से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि हमें इस घटना की कोई जानकारी नहीं थी. पुलिस ने कहा कि यदि इस संबंध में कोई लिखित में शिकायत आती है तो उसके पश्चात ही आगे की कार्यवाही की जा सकेगी.

Avatar of Sahil Maurya
Sahil Maurya
View all posts