HBSE: एक महीने देरी से शुरू होंगी 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं

भिवानी । 10वीं और 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को इस बार बोर्ड (HBSE) की परीक्षा के लिए थोड़ा समय और मिल सकता है. इस बार कोरोना संक्रमण के चलते कक्षाएं नहीं लग पाई. इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हुई. अब बोर्ड के सामने बोर्ड परीक्षाओं को एक माह  देरी से करने का सुझाव सामने आया है.

School Students

बोर्ड की परीक्षाओं को एक माह देरी  से आयोजित करवाया जाएगा

बता दे कि सभी जिला शिक्षा अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान यह सुझाव आने पर बोर्ड भी इस पर विचार कर रहा है,लेकिन इससे पहले सीबीएसई की तरफ से जारी होने वाली डेट शीट को भी है देखेगा.बोर्ड की तरफ से हर साल फरवरी के अंत या मार्च की शुरुआत में दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं ली जाती है. लाखों छात्र इसमें अपने भविष्य को देखते हैं.

यह भी पढ़े -  JEE Advanced 2026 छात्रों को बड़ी राहत, IIT काउंसलिंग में इन शर्तों के तहत मिलेगा मौका

 अधिकारियों के साथ बैठक की गई,मांगे गए सुझाव

बोर्ड की तरफ से इसकी तैयारी के साथ-साथ तिथि की घोषणा दिसंबर में कर दी जाती थी. लेकिन अभी कोरोना के प्रभाव के कारण परीक्षाओं का कोई शेड्यूल नहीं बनाया गया है. बोर्ड की तरफ से इस को लेकर जिला अधिकारियों के साथ बैठक की गई थी. उनसे इस मुद्दे पर राय मांगी गई थी.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.