शनिवार को भूलकर भी ना करें यह काम, इन राशियों पर चल रही शनि की साढ़ेसाती

ज्योतिष | शनि देव व्यक्ति को उनके कर्मों के अनुसार, फल देते हैं जो लोग बुरा काम करते हैं उन्हें वो दंड देते है. इसी वजह से शनि देव को न्यायदाता और दंडाधिकारी का दर्जा प्राप्त है. शनिवार के दिन रुद्रावतार भैरव और शनि देव की पूजा का दिन होता है. शनिदेव प्रसन्न होते हैं तो भक्तों को मालामाल बना देते हैं. वहीं, शनि की क्रूर दृष्टि इंसान को बर्बाद करके रख देती है. ऐसे में हर व्यक्ति यह चाहता है कि उसके जीवन में शनिदेव की कृपा बनी रहे. इसके लिए ज्योतिष शास्त्रों में कुछ उपायों के बारे में भी बताया गया है.

SHANI DEV

इन राशि के जातकों पर चल रही शनि की साढ़ेसाती

इतना ही नहीं शनि देव को प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने के लिए आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना जरूरी है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस समय धनु, मकर और कुंभ राशि के जातक शनि की साढ़ेसाती से गुजर रहे हैं. वहीं, मिथुन और तुला राशि के जातकों पर शनि की ढैया चल रही है. ऐसे में इन 5 राशि के जातकों को शनिवार के दिन शनिदेव की विशेष रूप से पूजा अर्चना करनी चाहिये.

यह भी पढ़े -  भोलेनाथ को प्रसन्न करने का सबसे शुभ दिन, सावन शिवरात्रि पर भूलकर भी न करें ये गलती; बनी रहेगी कृपा

शनिदेव को नाराज कर सकते यह कार्य

  • ऐसा माना जाता है किसी भी व्यक्ति को सताने से शनि देव नाराज हो जाते हैं.
  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, प्रकृति को हानि पहुंचाने वालों को भी शनि देव भारी दंड देते हैं.
  • वहीं, अगर आप दूसरे लोगों को धोखा देते हैं तो भी आपको शनि के प्रकोप का शिकार होना पडता है.
  • दूसरों के धन पर बुरी नजर डालने वाले और उनका पैसा हड़पने वाले लोगों को शनि देव कभी भी माफ नहीं करते.
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.