हिसार । हिसार के आजाद नगर के शास्त्री नगर स्थित ससुराल में नववधू का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया गया. नववधू की आयु महज 23 वर्ष की थी. नववधू मिर्चपुर की रहने वाली थी, परंतु मिर्चपुर कांड के पश्चात कैमरी रोड तंवर फॉर्म हाउस पर अपने पूरे परिवार के साथ रहने के लिए आ गई थी. शास्त्री नगर के रहने वाले एक युवक के साथ 21 दिसंबर को उसकी शादी हुई थी. 23 दिसंबर को ही उसका शव अपने ससुराल में फंदे से लटका हुआ पाया गया.
परिवार वालों का बयान लेने के बाद होगी आगे की कार्यवाही -SHO
जैसे ही इस मामले की सूचना आजाद नगर पुलिस थाने को मिली, उसी समय मौके पर पुलिस पहुंच गई. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और हिसार के सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया. अब ससुराल और मायका पक्ष का बयान लेने के बाद ही आगे की कार्यवाही हो पाएगी.
आजाद नगर थाना एसएचओ रोहताश ने जानकारी देते हुए कहा है कि 23 वर्ष की युवती का विवाह 21 दिसंबर को हुआ था. बुधवार को उसने आत्महत्या की है. अभी तक ससुराल या मायका पक्ष की ओर से किसी प्रकार की प्रताड़ना या विवाद की कोई बात सामने नहीं आई है. परिवार वालों का बयान लेने के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी.
