कोसली में बनेगा फ्लाईओवर और बाईपास, डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने दी विधानसभा में जानकारी

चंडीगढ़ | हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन की कार्रवाई शुरू हो चुकी है. इस दौरान रेवाड़ी के कोसली में फ्लाईओवर व बाईपास निर्माण को लेकर सदन में एक सदस्य द्वारा सवाल पूछा गया. सदन के सदस्य के सवाल का जवाब देते हुए डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने बताया कि रेवाड़ी के कोसली में फ्लाईओवर का पुनर्निर्माण करवाया जाएगा और बाईपास भी बनवाया जाएगा.

flyover bridge pul highway

दुष्यंत चौटाला ने बताया कि कोसली में फ्लाईओवर का निर्माण दोबारा शुरू होगा. इसमें करीब 12 करोड़ रुपए की लागत राशि खर्च होगी. वर्ष 2012 में जिस कंपनी ने यह पुल बनाया था, उसको D-बार कर दिया गया है. इसी वित्त वर्ष में टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू करने का प्रयास सरकार करेगी. उन्होंने बताया कि कोसली में बाइपास के लिए दो विकल्पों पर विचार किया जा रहा है.

यह भी पढ़े -  PNB Rewari Jobs: पंजाब नेशनल बैंक मनेठी में निकली सेवादार के पदों पर भर्ती, 10वीं पास करें आवेदन

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने सदन में बताया कि कोहली बाईपास निर्माण के लिए सरकारी जमीन उपलब्ध नहीं है और निजी भूमि खरीदने की जरूरत होगी. उन्होंने बताया कि भूमि खरीद का मामला ई- भूमि पोर्टल के जरिए शुरू किया गया था लेकिन जमीन मालिकों द्वारा ऊंची कीमत मांगी गई, जिसके बाद इसे छोड़ना पड़ा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.