हरियाणा में निकली नई भर्ती, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर में 671 पदों पर कर सकेंगे आवेदन

पंचकूला | राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत हरियाणा स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिड लेवल हेल्थ प्रोवाइडर सह कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर ( CHO ) के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिया गया है. एमएयएम हरियाणा ने इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 28-12 -2020 को जारी किया था. बता दें कि इस पद के लिए बीएससी (नर्सिंग ) या बीएससी पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे.

Job

 जाने जिला अनुसार पदों की संख्या

हरियाणा में कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर के 671 पदों पर निकली भर्तियां. हरियाणा के सभी जिलों के लिए पदों की संख्या भिन्न-भिन्न है. जिसमें से सबसे ज्यादा जींद, सोनीपत, हिसार और झज्जर में क्रमश: 90, 83,81, और 70 पद है.18 वर्ष से लेकर 42 वर्ष तक के आवेदक आवेदन कर सकते हैं.

यह भी पढ़े -  HKRN कर्मचारियों को बड़ी राहत, हरियाणा सरकार ने इतने दिनों के लिए बढ़ाया कॉन्ट्रैक्ट

 महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन शुरू करने की तिथि : 31-12-2020

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि:31-01-2021

लिखित परीक्षा की तारीख: 15 to 17-02-2021

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और काउंसलिंग की तारीख: 23 to 26-02-2021

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.