चरखी दादरी जिला परिषद चेयरमैन व वाइस चेयरमैन का चुनाव आज फिर स्थगित, ये है वजह

चरखी दादरी | जिला परिषद चरखी दादरी के चेयरमैन व वाइस चेयरमैन चुनाव को लेकर उठापटक जारी है. प्रदेश के बहुत से जिलों में BJP और JJP के बीच अपना चैयरमेन और वाइस चेयरमैन बनाने की होड़ मची हुई है. दोनों पार्टियां भले ही गठबंधन के तहत, हरियाणा में सरकार चला रही हो लेकिन इन चुनावों में दोनों पार्टियों के बीच खींचतान कई जगहों पर जगजाहिर हो रही है.

Chunav

चरखी दादरी जिला परिषद चेयरमैन और वाइस चेयरमैन चुनाव के लिए 18 जनवरी यानि आज का दिन निर्धारित किया गया था लेकिन अचानक प्राधिकृत अधिकारी महोदय की तबीयत खराब होने की वजह से यह चुनाव स्थगित कर दिया गया है. महोदय के मेडिकल अवकाश पर जाने से आज होने वाली प्रकिया स्थगित कर दी गई है और जिला प्रशासन ने बताया है कि आगामी बैठक की सूचना आप सभी को शीघ्र- अतिशीघ्र प्रदान कर दी जाएगी.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.