रोहतक: युवती व उसके लिव इन पार्टनर की सरेआम गोलियां से भूनकर हत्‍या

रोहतक । रोहतक में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. सरेआम एक कार सवार युवती व उसके साथ लिव इन पार्टनर की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई. वहीं युवक के भाई को भी चार गोलियां मारी गई. युवती की मौके पर ही मौत हो गई. लिव इन पार्टनर को पीजीआई रोहतक में मृत घोषित कर दिया गया.

Goli

 एमडीयू गेट नंबर वन के सामने हुआ भयंकर गोलीकांड

युवक के भाई की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है. प्राथमिक जानकारी से पता चला है कि थाना अर्बन स्टेट एरिया में गार्डन के पास बखेता गांव का लड़का और कन्हौली गांव की युवती लव मैरिज के लिए के लिए बुलाए गए थे. दोनों गाड़ी से जा रहे थे. इतने में वहां पर दो लोग पहुंचे और ताबड़तोड़ गोलियों की आतिशबाजी कर दी. इसमें युवक व युवती की मौत हो गई और युवक के भाई को भी 4 गोलियां लगी. युक्ति पहले से ही विवाहित बताई जा रही है और उसके दो बच्चे भी हैं.

 युवक व युवती की मौके पर ही मौत

जानकारी से सामने आया है कि मोहित उम्र में 26 वर्ष का जिसके पेट और हाथ में 3 गोलियां लगी. वहीं 24 वर्षीय दूसरे भाई रोहित को भी कई गोली लगी और एमडीयू गेट नंबर 1 के सामने हुए इस गोलीकांड में उसकी मौत हो गई. सापला निवासी ने इन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया और बताया कि एक नौजवान लड़का और 40/45 उम्र का व्यक्ति गोली मारने वालों में से थे. वहीं घायल मोहित द्वारा एक व्यक्ति की पहचान कर ली गई है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.