अंबाला पुलिस का ट्रैफिक अलर्ट, शंभू बॉर्डर बंद; इन वैकल्पिक रास्तों से करें सफर

अंबाला | हरियाणा- पंजाब के शंभू बॉर्डर के बंद रहने के चलते अंबाला पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है. पुलिस ने दिल्ली और पंजाब के बीच यात्रा करने वाले वाहन चालकों से निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है, ताकि यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े. पुलिस के अनुसार, दिल्ली से पंजाब जाने वाले वाहन अंबाला छावनी से चंडीगढ़ मार्ग होते हुए लालड़ू, डेरा बस्सी और जीरकपुर के रास्ते पंजाब पहुंच सकते हैं. लालड़ू और डेरा बस्सी से अन्य वैकल्पिक मार्गों का भी उपयोग किया जा सकता है.

Traffic Car Road Sadak Bridge

पंजाब से दिल्ली आने वाले वाहनों के लिए राजपुरा, लालड़ू, डेरा बस्सी, जीरकपुर और अंबाला छावनी होते हुए दिल्ली जाने का मार्ग निर्धारित किया गया है. पुलिस ने बताया कि राजपुरा, लालड़ू और डेरा बस्सी से भी अन्य वैकल्पिक रास्तों के जरिए अंबाला छावनी पहुंचकर दिल्ली की ओर यात्रा की जा सकती है.

शंभू बॉर्डर बंद

अंबाला पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले ट्रैफिक की स्थिति की जानकारी जरूर लें और निर्धारित डायवर्जन का पालन करें. इससे अनावश्यक जाम और असुविधा से बचा जा सकेगा.

 112 पर संपर्क

पुलिस ने कहा कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में सहायता के लिए डायल 112 पर संपर्क किया जा सकता है. अंबाला पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि यात्रियों की सुरक्षा और सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं. साथ ही, शंभू बॉर्डर बंद रहने के दौरान लोगों से सहयोग और धैर्य बनाए रखने की अपील भी की गई है.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.