खुशखबरी: फिरोजपुर कैंट- हुजूर नांदेड़ के बीच सफर करेगी स्पेशल ट्रेन, फटाफट देखें टाइमिंग व स्टॉपेज

अंबाला | रेलयात्रियों खासकर हुजूर नांदेड़ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने इनकी सुविधा का ख्याल रखते हुए 24 से 30 दिसंबर तक स्पेशल ट्रेन संचालित करने का फैसला लिया है. इस स्पेशल ट्रेन के संचालन का खासतौर पर उन यात्रियों को फायदा पहुंचेगा जो क्रिसमस और न्यू ईयर के अवसर पर हुजूर नांदेड़ और आसपास के क्षेत्र में सफर करने की योजना बना रहे हैं.

Indian Railways Train 3

यह रहेगा ट्रेन शेड्यूल

रेलवे द्वारा फिरोजपुर कैंट- हुजूर नांदेड़ स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा. यह ट्रेन फिरोजपुर कैंट से बुधवार और रविवार को संचालित होगी. फिरोजपुर कैंट से रवाना होकर यह ट्रेन 10.33 बजे जींद रेलवे स्टेशन पर पहुंचेंगी. वहीं, हुजूर नांदेड़ की तरफ से यह ट्रेन 22.20 बजे जींद पहुंचेगी. बीच रास्ते यह ट्रेन दोनों दिशाओं में भटिंडा, जाखल, जींद, रोहतक, शकूरबस्ती, दिल्ली सफदरजंग, मथुरा, भरतपुर, सवाई माधोपुर, सोगारिया, गुना, बीना, भोपाल खंडवा और ओकला स्टेशनों पर ठहराव करेगी.

रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि क्रिसमस और न्यू ईयर पर होने वाली अतिरिक्त भीड़-भाड़ को देखते हुए इस स्पेशल ट्रेन के संचालन का फैसला लिया गया है. उन्होंने बताया कि हर साल दिसंबर के आखिरी सप्ताह में लंबी दूरी की ट्रेनों में भारी भीड़ देखने को मिलती हैं जिससे यात्रियों के लिए कंफर्म टिकट हासिल करना बहुत मुश्किल हो जाता है. इसी समस्या को दूर करने के लिए यह कदम उठाया गया है. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यह स्पेशल ट्रेन 24, 26, 28 और 30 दिसंबर को दोनों स्टेशनों के बीच आवागमन करेगी.

यह भी पढ़े -  दिल्ली जल बोर्ड का बड़ा फैसला, पानी की सप्लाई को लेकर बनेगी नई नीति

कई राज्यों को मिलेगा फायदा

उन्होंने बताया कि उपरोक्त शेड्यूल के अनुसार यह ट्रेन बीच रास्ते आने वाले प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करेगी, जिसका सीधा फायदा उन शहरों के यात्रियों को मिलेगा. इस स्पेशल ट्रेन के संचालन का पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के यात्रियों को सीधा फायदा पहुंचेगा. इस ट्रेन में यात्रियों के सफर को आरामदायक बनाने के लिए स्लीपर और एसी कोच की सुविधा उपलब्ध कराई गई है.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.