अंबाला | हरियाणा के अंबाला जिले के पंजोखरा में सिखों पर हुए लाठीचार्ज के मामले को लेकर हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने आगामी रणनीति पर चर्चा की है. कमेटी के अध्यक्ष जगदीश सिंह झींडा ने मंगलवार को पंचकूला के ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री नाडा साहिब में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले की जानकारी दी. जगदीश सिंह झींडा ने बताया कि मामले को लेकर गुरु सिमरन सिंह मंड की ओर से माफी पत्र भी जारी किया गया है. उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर CM हरियाणा के साथ बैठक प्रस्तावित है. बैठक में कमेटी के सभी 25 सदस्य शामिल होंगे.

झींडा ने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ होने वाली बैठक में पंजोखरा मामले से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. सरकार के साथ बातचीत के बाद ही आगे की रणनीति तय होगी. उन्होंने 25 अगस्त को अंबाला में प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर भी स्थिति स्पष्ट की.
25 सदस्य मौजूद
झींडा ने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ बैठक के बाद ही प्रदर्शन को लेकर अगला फैसला लिया जाएगा. फिलहाल कमेटी सरकार के साथ होने वाली बातचीत के नतीजे का इंतजार कर रही है. कमेटी अध्यक्ष ने कहा कि बैठक में सभी 25 सदस्य मौजूद रहेंगे और मामले से जुड़े सभी पहलुओं को सरकार के सामने रखा जाएगा. इसके बाद, कमेटी की ओर से आगे की कार्रवाई को लेकर निर्णय लिया जाएगा.