हरियाणा के 3 जिलों को बड़ी सौगात, गांवों में खुलेंगे नए स्वास्थ्य केंद्र; नहीं लगाने पड़ेंगे शहरों के चक्कर

चंडीगढ़ | हरियाणा सरकार ने ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में बड़ा फैसला लिया है. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम, भिवानी और हिसार जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में नए स्वास्थ्य केंद्र खोलने की प्रशासनिक मंजूरी दे दी है. दरअसल, इस मामले में सरकार का कहना है कि इससे गांवों में रहने वाले लोगों को इलाज के लिए बार- बार शहरों के बड़े अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे.

Hospital Doctor

नई योजना के तहत, गुरुग्राम के गांव घामडोज में नया उप- स्वास्थ्य केंद्र बनाया जाएगा. वहीं, भिवानी के गांव धनाना और हिसार के गांव सिसाय बोला में नए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) स्थापित किए जाएंगे. इन स्वास्थ्य केंद्रों के शुरू होने से आसपास के कई गांवों के लोगों को सीधा फायदा मिलेगा.

हरियाणा के 3 जिलों को बड़ी सौगात

सरकार का मानना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलना बेहद जरूरी है. कई बार छोटी बीमारी भी समय पर इलाज न मिलने के कारण गंभीर रूप ले लेती है. ऐसे में गांवों के पास ही बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होने से लोगों को राहत मिलेगी और इलाज में समय भी बचेगा. मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार कर रही है. सरकार का उद्देश्य यह है कि गांवों में रहने वाले लोगों को छोटी- बड़ी बीमारी या आपातकालीन स्थिति में दूर नहीं जाना पड़े. उन्हें अपने घर के नजदीक ही बेहतर इलाज और जरूरी स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें.

यह भी पढ़े -  हिसार में मौसम का कहर, 6 सब स्टेशन और 29 फीडर ठप; घंटों गुल रही बिजली

नहीं लगाने पड़ेंगे शहरों के चक्कर

इन नए स्वास्थ्य केंद्रों में सामान्य जांच, प्राथमिक उपचार, गर्भवती महिलाओं की देखभाल, बच्चों के टीकाकरण और अन्य जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. इससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को समय पर इलाज मिल सकेगा और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार देखने को मिलेगा. स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से इन इलाकों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की जरूरत महसूस की जा रही थी. अब सरकार के इस फैसले से हजारों लोगों को राहत मिलने की उम्मीद बढ़ गई है. आने वाले समय में इन केंद्रों के शुरू होने के बाद आसपास के गांवों के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी.

Avatar of Puja Kumari
Puja Kumari
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर कंटेंट एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.