भिवानी जिले का शख्स लाया हरियाणवीं रोबोटिक बहु, कुंवारों में लगी मिलने की होड़

भिवानी | आप सभी ने फिल्म और सीरियस में तो रोबोट बहु देखी ही होगी. आज की इस खबर में हरियाणा के भिवानी जिले की पूजा नरेंद्र कलिंगा रोबोट हरियाणवी बहू के बारे में आपको जानकारी देने वाले हैं, जो इन दिनों काफी चर्चाओं में बनी हुई है. इस हरियाणवी बहू के रोबोट जैसे हो भाव देखकर सभी लोग काफी हैरान हो गए हैं. स्कूल टीचर से रोबोटिक बहू के रूप में ढालने में उनके पति नरेंद्र की काफी अहम भूमिका भी रही है.

Robot Bahu Haryana

 सोशल मीडिया पर वीडियो

जब पति ने पहली बार अपनी पत्नी का रोबोटिक अंदाज का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था, तब उन्होंने कैप्शन में लिखा था कि मेरी शादी नहीं हो रही थी, तो मैं रोबोटिक बहू ले आया. फिर क्या इसके बाद से ही हरियाणा के कई हिस्सों से कुंवारे रोबोटिक बहू को देखने के लिए वहां पर पहुंचने लगे और यही से इनके वायरल होने का सिलसिला भी शुरू हो गया.

इस प्रकार आया आईडिया

पूजा एवं नरेंद्र बताते हैं कि उनके मन में यह आइडिया सीरियल बहू हमारी रजनीकांत से आया है. मूल रूप से पूजा हरियाणा के झज्जर जिले की रहने वाली बताई जा रही है. साल 2015 में उनकी शादी भिवानी जिले के कलिंगा गांव के नरेंद्र से हुई थी. उनके पति उस समय होटल में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्य कर रहे थे, परंतु उन्होंने फिर सोशल मीडिया पर कंटेंट क्रिएट करने की सोची. उस समय पूजा भी किसी प्राइवेट स्कूल में टीचिंग का काम कर रही थी. दोनों का यह आइडिया सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया और दोनों काफी फेमस कपल भी बन गए हैं.

टीचिंग छोड़कर शुरू की रोबोट की एक्टिंग

पूजा शादी से पहले एकदम साधारण महिला थी, वह कैमरा से काफी शर्माती थी. सोशल मीडिया पर फोटो अपलोड करने में भी उन्हें काफी शर्म आती थी, परंतु उनका रिश्ता भिवानी के नरेंद्र से हुआ जो सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाने के काफी शौकीन थे. उनके पति ने ही उन्हें शादी के बाद सोशल मीडिया पर पहला वीडियो बनाने के लिए मोटिवेट भी किया.

सोशल मीडिया पर उनकी पहली वीडियो एक डांस की थी, उसके करीब 6 महीने तक घरेलू विषयों पर ही इन्होंने वीडियो अपलोड की, जिसका उन्हें कोई रिस्पांस नहीं मिला. इसके बाद, सीरियल देखकर उनके मन में हरियाणवी रोबोटिक बहू का आइडिया आया. इसमें उनके पति ने उनकी काफी हेल्प की और दोनों ही पति- पत्नी सोशल मीडिया पर काफी फेमस हो गए हैं.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.