केंद्रीय विद्यालय पालुवास में पहली कक्षा के लिए एडमिशन प्रक्रिया हुई शुरू, इस सेशन में 80 सीटें निर्धारित

भिवानी | केंद्रीय विद्यालय पालुवास में नए शैक्षणिक सेशन 2026- 27 के लिए पहली कक्षा में एडमिशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. सभी अभिभावक अप्रैल तक admission.kvs.gov. in पोर्टल पर अप्लाई कर सकते हैं. आपको बता दें कि एडमिशन की प्रक्रिया 20 मार्च से शुरू हो चुकी है. कक्षा- 1 में मात्र ऑनलाइन माध्यम से रजिस्ट्रेशन किया जाएगा जबकि कक्षा- 2 और उससे ऊपर की कक्षाओं के लिए दाखिला प्रक्रिया ऑफलाइन माध्यम से रहेगी.

KVS Recruitment 2021

पहली कक्षा के लिए 80 सीटें निर्धारित

एडमिशन के लिए आवेदन करने से पहले अभिभावकों को केंद्रीय विद्यालय संगठन नई दिल्ली की आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद प्रवेश मार्गदर्शिका को ध्यान से देख लेना जरूरी है. स्कूल में पहली कक्षा के लिए इस सेशन में कुल 80 सीटें तय की गई हैं. दाखिले के लिए बच्चे की न्यूनतम आयु छह वर्ष निर्धारित की गई है जिसकी गणना 31 मार्च के आधार पर होगी. सीटों का रिजर्वेशन केंद्रीय विद्यालय संगठन के दिशा- निर्देशों के अनुसार होगा.

खाली सीटों पर होगा एडमिशन

स्कूल में कक्षा- 2 और उससे ऊपर की कक्षाओं में एडमिशन सिर्फ खाली सीटों के आधार पर होगा. इसकी जानकारी अलग से जारी की जाएगी और आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन माध्यम से पूरी की जाएगी. यदि किसी भी एप्लीकेशन फॉर्म में गलत या भ्रामक जानकारी पाई गई तो दाखिला निरस्त किया जा सकता है. अभिभावकों को सलाह दी गई है कि वे सभी जानकारी सही और पूर्ण रूप से भरे तथा निर्धारित समय पर विद्यालय से संपर्क करें. एडमिशन की प्रक्रिया का संचालन पूर्ण रूप से पारदर्शी एवं नियमानुसार होगा जिससे सभी पात्र विद्यार्थियों को समान मौका मिल पाएगा.

2 अप्रैल तक कर पाएंगे आवेदन

केंद्रीय विद्यालय पालुवास के प्राचार्य मोहिंद्र ने बताया कि पहली कक्षा में दाखिले के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 20 मार्च से शुरू हो गई है. सभी अभिभावक 2 अप्रैल तक अप्लाई कर सकते हैं. कक्षा- 2 व उससे ऊपर की कक्षाओं के लिए एडमिशन शेड्यूल बाद में जारी होगा.

Avatar of Deepika Bhardwaj
Deepika Bhardwaj
View all posts

मेरा नाम दीपिका भारद्वाज है. पिछले साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar वेबसाइट पर राइटर का काम कर रही हूँ. मैं यहाँ हरियाणा व दिल्ली में निकली सरकारी और प्राइवेट नौकरी से जुड़ी जानकारी साझा कर रही हूँ.