भिवानी भयानक हादसा: औद्योगिक क्षेत्र में मशीन में आया युवक, मौत

भिवानी । औद्योगिक क्षेत्र में प्लास्टिक की फैक्ट्री में मशीन में आने से एक मजदूर की मौत हुई . सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची. पुलिस ने पूरे हालात का जायजा लिया.

POLICE CHECKING AFTER CRIME

मौके पर पहुंचे पुलिस इंचार्ज

सब्जी मंडी चौकी के इंचार्ज उमेश सिंह मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि भिवानी के औद्योगिक क्षेत्र में चेतन नाम से प्लास्टिक बनाने की एक फैक्ट्री है. इसराइल नाम का एक व्यक्ति काम करता था. इस व्यक्ति की उम्र 22 साल और यह गाजियाबाद का रहने वाला बताया जा रहा है.

 पुलिस ने कार्यवाही शुरू  की

उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि यह युवक 2 साल से इस फैक्ट्री में काम कर रहा था. आज सुबह तकरीबन 8:30 बजे युवक मशीन पर काम कर रहा था और अचानक मशीन में आने से एक हादसा हुआ. जिसके कारण व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. फिलहाल पुलिस द्वारा शव को कब्जे में ले लिया गया है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.