भिवानी | भटिंडा से वाया हिसार होकर दिल्ली के बीच सफर करने वाले रेलयात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार, रेलवे द्वारा दिल्ली- बठिंडा- दिल्ली और नई दिल्ली- हिसार- नई दिल्ली ट्रेन का रूट डायवर्ट कर भिवानी जंक्शन (Bhiwani Junction) के स्थान पर भिवानी सिटी स्टेशन पर ठहराव की अवधि में विस्तार किया गया है. फिलहाल, यह विस्तार तीन महीने के लिए किया गया है और इसे आगे बढ़ाया जा सकता है.
इस वजह से लिया फैसला
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि दिल्ली- बठिंडा- दिल्ली एवं नई दिल्ली- हिसार- नई दिल्ली ट्रेन का संचालन वाया भिवानी बाईपास से होने के कारण इन ट्रेनों का भिवानी के स्थान पर भिवानी सिटी स्टेशन पर ठहराव की अवधि में विस्तार किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि ट्रेन नंबर 14731, दिल्ली- बठिंडा ट्रेन जो दिल्ली से प्रस्थान करेगी, यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग भिवानी बाईपास होकर संचालित होगी. परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन आगामी आदेशों तक भिवानी सिटी स्टेशन पर ठहराव करेगी.
इसी तरह ट्रेन नंबर 14732, बठिंडा- दिल्ली ट्रेन जो बठिंडा से प्रस्थान करेगी. यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग भिवानी बाईपास होकर संचालित होगी. परिवर्तित मार्ग में इस ट्रेन का आगामी आदेशों तक भिवानी सिटी स्टेशन पर ठहराव होगा.
इन ट्रेनों का भिवानी सिटी स्टेशन पर ठहराव
- ट्रेन नंबर 54423, नई दिल्ली- हिसार ट्रेन नई दिल्ली से प्रस्थान करेगी. यह ट्रेन परिवर्तित मार्ग भिवानी बाईपास होकर संचालित होगी और परिवर्तित मार्ग में ट्रेन आगामी आदेशों तक भिवानी सिटी स्टेशन पर ठहराव करेगी.
- ट्रेन नंबर 54424, हिसार- नई दिल्ली ट्रेन जो हिसार से प्रस्थान करेगी, परिवर्तित मार्ग भिवानी बाईपास होकर संचालित होगी और परिवर्तित मार्ग में यह ट्रेन आगामी आदेशों तक भिवानी सिटी स्टेशन पर ठहराव करेगी.
