कोचिंग में पढ़ने गई बेटी हुई लापता, मां के फोन करने पर बेटी ने कहा मैंने कर ली शादी

भिवानी ।  दादरी गेट निवासी एक युवती रोजाना कोचिंग सेंटर पर जाया करती थी. लेकिन एक दिन वह घर वापस नहीं लौटी. जब उसकी मां ने फोन किया तो उसने जवाब दिया मम्मी मैंने शादी कर ली . बता दें कि युवती के पिता ने घटना की शिकायत जैन चौक पुलिस चौकी में की. पुलिस को परिजनों ने बताया कि लगता है उनकी बेटी किसी बड़ी मुसीबत में है, उसकी तलाश की जानी चाहिए.

DULHAN

बेटी के मां बाप ने की पुलिस में शिकायत बड़ी मुसीबत में है उनकी बेटी 

दादर गेट निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को की गई, शिकायत में बताया कि उनकी 20 साल की बेटी रोजाना कोचिंग सेंटर पर पढ़ने के लिए जाती थी. 18 फरवरी को उनकी बेटी कोचिंग सेंटर पर गई. 3:00 बजे तक वह घर वापस आ जाती थी,लेकिन उस दिन से आज तक उनकी बेटी घर वापस नहीं आई है. उन्होंनेे पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी ने फोन मिलाया,  तो पहले तो फोन बंद आता रहा. बाद में जब उनका फोन मिला तो उसने कहा कि मैंने शादी कर ली है और फिर फोन काट दिया.

युवती के पिता द्वारा इसकी शिकायत जैन चौक पुलिस थाने में करवाई गई है. साथ ही बेटी के किसी बड़ी मुसीबत में होने की बात भी कही. युवती के पिता का कहना है कि उनकी बेटी इस तरह का कदम कभी नहीं उठा सकती. जरूर उनकी बेटी किसी बड़ी मुसीबत में है. किसी के दबाव में आकर ही उनकी बेटी ने शादी करने की बात कही है. उन्होंने पुलिस से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द इस मामले पर कार्यवाही की जाए. उनकी बेटी को जल्द से जल्द ढूंढा जाए.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.