भिवानी | हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) द्वारा 26-27 जुलाई को कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) का आयोजन करवाया जायेगा. इस परीक्षा के आयोजन को लेकर कमीशन द्वारा कुछ हिदायतें जारी की गई है जिसमें बताया गया है कि परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर किन बातों का विशेष ध्यान रखना होगा.

भिवानी जिले में सीईटी परीक्षा के लिए बाहर से आने वाले परीक्षार्थियों की मदद के लिए कई सामाजिक संस्थाओं ने हाथ आगे बढ़ाए हैं, जिन्होंने नि:शुल्क ठहरने का इंतजाम किया है.
इन जगहों पर मिलेगी नि:शुल्क ठहराव की व्यवस्था
- गुरु रविदास धर्मशाला, हनुमान गेट (भिवानी) फ्री ठहरने की सुविधा उपलब्ध, संपर्क: 9812914115
- गुरु रविदास मंदिर, बावड़ी गेट, (भिवानी) रविदास समाज कल्याण सभा की ओर से ठहरने की व्यवस्था, संपर्कः 9467874575, 9817885257
- डॉ. अंबेडकर युवा संघर्ष समिति, जीतुवाला जोहड़ (भिवानी) यहां भी परीक्षार्थियों के लिए ठहरने की सुविधा, संपर्क: 7206534618, 9416632383
इन नंबरों पर करें संपर्क
भारतीय प्रजापति हीरोज ऑर्गेनाइजेशन के द्वारा भी CET परीक्षा के लिए बाहर से भिवानी आने वाले सर्वजातीय परीक्षार्थियों एवं अभिभावकों के लिए रुकने व खाने- पीने सहित परीक्षा केंद्र तक छोड़ने की पूरी व्यवस्था की गई है. इस संबंध में जानकारी प्राप्त करने के लिए प्रजापति मामन चंद पूर्व चेयरमैन 9053444444, प्रजापति रमेश टांक 9812451005, सतपाल ठेकेदार 9315374059, अर्जुन प्रजापति 9812467494, आशीष प्रजापति 9817089960 और दिनेश प्रजापति 9728505756 के नंबरों पर फोन कर सकते हैं.
इन बातों का रखना होगा विशेष ध्यान
- परीक्षार्थी कलर प्रिंट वाला एडमिट कार्ड (दोनों तरफ प्रिंट) साथ लाए.
- ओरिजनल पहचान- पत्र (आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस इत्यादि)
- बुकलेट और OMR शीट शुरू में ही जांच लें.
- परीक्षा खत्म होने पर OMR और प्रश्नपत्र जमा करवाएं.