भिवानी के दोनों स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव का नया शेड्यूल जारी, फटाफट देखें नई समय- सारणी

भिवानी | हरियाणा के भिवानी रेलवे स्टेशन (Bhiwani Railway Station) से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है. बता दें कि सर्द मौसम है घने कोहरे के चलते ट्रेन छूटने की समस्या को देखते हुए भिवानी रेलवे जंक्शन और भिवानी सिटी जंक्शन के लिए नई समय- सारणी जारी कर दी है. यह शेड्यूल नया साल यानि 1 जनवरी से लागू हो रहा है.

Railway Station

ट्रेनों के शेड्यूल में बदलाव

रेलवे के एक अधिकारी ने यात्रियों से आग्रह करते हुए कहा है कि वे इन स्टेशनों से सफर करने से पहले नई समय- सारणी की जांच कर ले ताकि स्टेशन पर पहुंचने में देरी या ट्रेन छूटने जैसी समस्याओं से बचा जा सके. इस नई समय- सारणी के अनुसार, अब दोनों स्टेशनों पर अलग- अलग ठहराव के लिए ट्रेनें निर्धारित समय पर संचालित होगी ताकि यात्रियों को असुविधा का सामना ना करना पड़े. पहले से अब 5 मिनट के समय का बदलाव किया गया है.

उन्होंने बताया कि सर्द मौसम में धुंध को देखते हुए यह बदलाव बेहद जरूरी था ताकि यात्रियों को ट्रेन पकड़ने में आसानी हो सके. अब नई समय- सारणी के अनुसार ट्रेनों का संचालन तय समय पर किया जाएगा.

ट्रेन नंबर से तक ट्रेन का नाम प्लेटफॉर्म आगमन समय प्रस्थान समय आगमन समय (दूसरी ओर) प्रस्थान समय (दूसरी ओर)
14718 हरिद्वार बीकानेर हरिद्वार–बीकानेर एक्सप्रेस 1 00:05 00:35 00:10 00:35
14733 बठिंडा जयपुर जयपुर एक्सप्रेस 2 01:55 02:00 01:45 01:50
14705 भिवानी ढेहर का बालाजी ढेहर एक्सप्रेस 1 04:55 04:00
14715 हिसार जयपुर जयपुर एक्सप्रेस 1/3 15:40 15:45 16:40 16:45
59632 रेवाड़ी हिसार हिसार पैसेंजर 3 20:00 20:05 20:05 20:10
14738 तिलक ब्रिज भिवानी भिवानी एक्सप्रेस 3 22:30 22:50
54788 रेवाड़ी भिवानी भिवानी पैसेंजर 2 23:35 23:30
यह भी पढ़े -  दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे पर नया नियम, अचानक लेन बदलते ही कटेगा चालान

भिवानी सिटी स्टेशन की समय प्रणाली

ट्रेन नंबर से तक ट्रेन का नाम प्लेटफॉर्म आगमन समय प्रस्थान समय आगमन समय (दूसरी ओर) प्रस्थान समय (दूसरी ओर)
14732 बठिंडा दिल्ली किसान एक्सप्रेस 1 09:00 09:05 08:55 09:00
14731 दिल्ली बठिंडा किसान एक्सप्रेस 1 16:20 16:25 16:15 16:20
14738 तिलक ब्रिज भिवानी भिवानी एक्सप्रेस 1 22:00 22:02 22:16 22:18
Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.