सात जन्मों का बंधन 9 दिन भी नहीं टीका, दुल्हन हुई रफूचक्कर

भिवानी । महिला ने सात फेरों के बंधन की परवाह भी नहीं की और सारे नाते तोड़ दिए. भिवानी में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें युवक ने उत्तर प्रदेश युवती के साथ सात जन्म साथ रहने की कसमें खाई थी. लेकिन सात जन्मों का यह साथ 9 दिनों में ही छोड़कर दुल्हन रफूचक्कर हो गई.

DULHAN

9 दिनों में ही रफूचक्कर हुई दुल्हन 

अब दूल्हा भटकता हुआ, अपनी दुल्हन की तलाश कर रहा है. कृष्णा कॉलोनी निवासी राज कुमार द्वारा पुलिस को शिकायत की गई. उन्होंने बताया कि 12 फरवरी को उत्तर प्रदेश के मुगलसराय के रहने वाली पूजा माथुर के साथ उसकी शादी हुई थी. दोनों ने सात फेरों के बंधन में बंधते हुए सात जन्म एक साथ रहने की कसमें खाई थी. लेकिन उनका यह रिश्ता 9 दिन भी नहीं टिक पाया. 21 फरवरी 2021 को वह ससुराल से बिना बताए लापता हो गई. बाद में इसकी शिकायत दिनोद गेट पुलिस चौकी में कराई गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की. पुलिस द्वारा राजकुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है.

यह भी पढ़े -  भिवानी वालों के लिए खुशखबरी, अब गड्ढों से मिलेगी राहत; 12 करोड़ से चमकेंगी दो अहम सड़कें
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.