हरियाणा की बेटी साक्षी शर्मा ने अंतरिक्ष की दुनिया में बनाई जगह, ISRO से मिला नियुक्ति पत्र

भिवानी | छोटे गांवों से निकलकर बड़े सपने देखने वाले युवा अपनी मेहनत से नई पहचान बना रहे हैं। हरियाणा के गांव बड़वा की बेटी साक्षी शर्मा ने भी ऐसी ही मिसाल पेश की है। उन्होंने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में वैज्ञानिक पद पर चयनित होकर अपने परिवार और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बता दें कि साक्षी शर्मा ने जेईई मेन्स और जेईई एडवांस दोनों परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन किया था। इसके बाद वह उच्च शिक्षा के लिए केरल के तिरुवनंतपुरम में पढ़ाई कर रही थीं। इसी दौरान उनका चयन इसरो में वैज्ञानिक पद के लिए हो गया।

Sakshi Sharma

साक्षी के चयन के बाद इसरो की ओर से उन्हें नियुक्ति पत्र भेजा गया है। इस उपलब्धि की जानकारी मिलते ही परिवार और गांव में खुशी का माहौल बन गया। साक्षी की सफलता को उनकी वर्षों की मेहनत और लगन का परिणाम माना जा रहा है।

परिवार में उत्साह

साक्षी शर्मा गांव बड़वा निवासी मामराज शर्मा की बेटी और विद्वान पंडित स्वर्गीय सुवालाल की पोती हैं। उनकी उपलब्धि से परिवार में विशेष उत्साह है। ग्रामीणों ने भी साक्षी की सफलता पर खुशी जताते हुए इसे पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया।

बेटियों को मिलेगी प्रेरणा

ग्रामीणों का कहना है कि साक्षी ने अपनी मेहनत से यह साबित किया है कि मजबूत इरादों और लगातार प्रयास से बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं। उनकी कामयाबी से गांव की दूसरी बेटियों और युवाओं को भी पढ़ाई के क्षेत्र में आगे बढ़ने तथा अपने सपनों को पूरा करने की प्रेरणा मिलेगी।

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.