बिजनेस डेस्क, IPO | अगर आप भी हाल फिलहाल में शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है. आज हम आपको 15 दिसंबर से ओपन हो रहे चार नए आईपीओ के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं. इनमें से एक KSH इंटरनेशनल आईपीओ है जो मैन बोर्ड सेगमेंट से है. पहले से ओपन हुए 6 आईपीओ में भी आप नए सप्ताह में पैसे लगा सकते हैं.
होंगे मालामाल
नए आईपीओ की बात की जाए, तो इस लिस्ट में सबसे पहला नंबर Neptune Logitek आईपीओ का आता है, यह 15 दिसंबर को ओपन होगा और 17 दिसंबर तक निवेश करने का मौका निवेशको को दिया जाएगा. इस आईपीओ का प्राइस 126 रुपए प्रति शेयर है इस कंपनी के शेयर्स 22 दिसंबर को लिस्टेड होंगे.
इसी प्रकार एक अन्य कंपनी ग्लोबल ओसियन लॉजिस्टिक का आईपीओ 17 दिसंबर को ओपन होने जा रहा है. इस कंपनी के शेयर्स का प्राइस 74 से 78 रुपए प्रति शेयर रहेगा, लॉट साइज 1600 शेयर्स का है. निवेशकों को निवेश करने के लिए दो दिन का समय दिया जाएगा, वहीं 24 दिसंबर को इस कंपनी के शेयर्स बाजार में लिस्टेड होंगे.
रखें विशेष ध्यान
इसी प्रकार एक अन्य कंपनी जिसका नाम MARC Technocrats का आईपीओ है, जो 17 दिसंबर को ही ओपन होने जा रहा है. इसमें निवेश करने के लिए निवेशको को दो दिन का समय मिलने वाला है. इस आईपीओ के जरिए कंपनी 42 करोड रुपए से ज्यादा की रकम इकट्ठा करने जा रही है. इसके शेयर्स का प्राइस बैंड 88 रुपए से 93 रुपए प्रति शेयर होने वाला है, निवेशकों को कम से कम 1200 शेयर्स में निवेश करना होगा.
इस कंपनी के शेयर्स की लिस्टिंग 24 दिसंबर को हो सकती है. कई बड़ी कंपनियों के शेयर्स पहले से ही बाजार में ओपन है, इसमें अश्विनी कंटेनर मूवर्स भी शामिल है. इसके अलावा, दो और कंपनियों के IPO इन दिनों बाजार में निवेश के लिए ओपन है. आप इनमें निवेश करके अच्छा खासा रिटर्न हासिल कर सकते हैं. जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें तो एक बार बाजार की जानकारों से सलाह अवश्य ले लें. शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा माना जाता है.
डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. Haryana E Khabar निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेने की गुजारिश करता है.
