बिजनेस डेस्क | अगर आप भी हाल फिलहाल में शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे है तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए है. आज हम आपको एक ऐसी ही कंपनी के IPO के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जो आज ओपन हो चुका है. हम प्रायमरी मार्केट के Acetech E-Commerce IPO के बारे में बातचीत कर रहे हैं. कंपनी का आईपीओ आज से ओपन होने जा रहा है जो आने वाली 4 तारीख तक ओपन रहने वाला है यानी कि निवेशकों को अच्छा खासा समय निवेश करने के लिए मिलने वाला है.
आज से ओपन हुआ IPO
जानकारी देते हुए बताया गया कि इस आईपीओ का साइज 48 करोड़ से ज्यादा का होने वाला है. कंपनी की तरफ से 48.95 करोड़ रुपये के फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे. इसका मतलब यह हुआ कि मौजूदा इन्वेस्टर किसी प्रकार का कोई भी शेयर सेल नहीं करेगा. यह पूरा फ्रेश इशू होने वाला है. इस ई कॉमर्स आईपीओ का प्राइस बैंड 106 रुपए से लेकर 112 रुपए प्रति शेयर निर्धारित किया गया है. कंपनी की तरफ से निवेशकों के लिए 1200 शेयर्स का एक लॉट बनाया गया है.
इन बातों का रखें विशेष ध्यान
किसी भी रिटेल निवेशक को कम- से- कम दो लॉट पर एक साथ दावा लगाना होगा. इसकी वजह से उन्हें कम से कम 2400 शेयर्स में इन्वेस्ट करना होगा यानी कि उन्हें कम से कम 2 लाख 68800 इस आईपीओ में इन्वेस्ट करने होंगे. जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें तो एक बार सभी नियम और शर्तों के बारे में जानकारी अवश्य हासिल कर लें. क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए अधिकतम 50% हिस्सा रिजर्व रखा गया है.
रिटेल निवेशकों के लिए कम- से- कम 35% और एनआईआई के लिए कम से कम 15% है. 1 करोड़ से ज्यादा रुपए कंपनी की तरफ से मार्केटिंग पर खर्च किए जाएंगे इस प्रकार की खबरें भी सामने आ रही है.
साल 2014 में हुई थी कंपनी की शुरुआत
वर्किंग कैपिटल के लिए भी कम से कम 7 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे. आईपीओ के लिए ग्रेटैक्स कॉरपोरेट सर्विस लिमिटेड को बुक रनिंग लीड मैनेजर भी नियुक्त किया गया है. अगर आपको नहीं पता कि यह कंपनी क्या काम करती है तो हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इस कंपनी की शुरुआत साल 2014 में हुई थी.
कंपनी ई- कॉमर्स सेक्टर में ऑपरेट करती है. कंपनी गुड्स, कमोडिटी, मर्चेटाइज आदि का शिपिंग भारत और भारत के बाहर करती हैं. जब भी कोई इन्वेस्टर किसी आईपीओ में निवेश करने का मन बनता है तो सबसे पहले वह GMP को लेकर जानकारी हासिल करता है. मौजूदा समय में बाजार में जीएमपी अच्छा संकेत नहीं कर रहा है.
डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. Haryana E Khabar निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेने की गुजारिश करता है.
