बिजनेस डेस्क | अगर आप भी शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको एक ऐसी ही कंपनी के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जिसके शेयर्स की कीमतों में इन दिनों जबरदस्त वृद्धि देखने को मिल रही है. हम एयरोस्पेस एंड डिफरेंट इंडस्ट्री से जुड़ी हुई अपोलो माइक्रो सिस्टम कंपनी के बारे में बातचीत कर रहे हैं. इन दिनों शेयर मार्केट में यह कंपनी काफी छाई हुई है. आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.
निवेशकों के लिए बड़ी खबर
डिफेंस कंपनी के शेयर शुक्रवार को 11% से ज्यादा की तेजी के साथ 271 रुपए के आसपास पहुंच गए हैं और 52 हफ्ते के नए रिकॉर्ड पर भी पहुंच गए हैं. अपोलो माइक्रो सिस्टम के शयरो में पिछले 4 साल में 2300 परसेंट से ज्यादा की वृद्धि देखने को मिली है. डिफेंस कंपनी की तरफ से अब जल्द ही अपने शेयर्स का बंटवारा किया जाएगा, इस प्रकार की जानकारी भी शेयर की गई है. पिछले 4 सालों की बात की जाए तो इस कंपनी के शेयर्स की कीमतों में 2300 परसेंट से ज्यादा की वृद्धि देखने को मिली है.
इस कंपनी ने दिया शानदार रिटर्न
अपोलो माइक्रो सिस्टम के शेयर 27 अगस्त 2021 को 11 रूपये के आसपास थे, अब कंपनी के शेयर्स की कीमतें 271 रुपए को पार कर गई है. अगर उस समय किसी व्यक्ति ने इस कंपनी में 1 लाख रूपये निवेश किए होते, तो अब एक लाख की वैल्यू 23 लाख से ज्यादा हो गई होती. पिछले 6 महीना की बात की जाए, तो कंपनी के शेयर्स की कीमतों में 135 परसेंट से ज्यादा का उछाल देखने को मिला है.
अगर आप भी ऐसे ही किसी कंपनी की तलाश कर रहे हैं, जिसमें निवेश करने पर आपको शानदार रिटर्न मिले, तो आप इस कंपनी में निवेश कर सकते हैं. 1 महीने में कंपनी के शेयर्स की कीमतों में 50% से ज्यादा का इजाफा देखने को मिला है. अपोलो माइक्रो सिस्टम कंपनी की तरफ से अपने शेयर्स का बंटवारा भी किया जाएगा. डिफेंस कंपनी ने मई 2023 में अपने शेयर्स को 10 टुकड़ों में बांटा था.
