Share Market में कदम रखते ही चमकी इस ई- कॉमर्स कंपनी की किस्मत, शेयरों ने बनाया नया रिकॉर्ड

बिजनेस डेस्क | अगर आप भी हाल फिलहाल में शेयर बाजार (Share Market) में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे है, तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है. हाल ही में लिस्टेड हुई ई- कॉमर्स कंपनी मीशो का शेयर मल्टीबैगर बन गया है. आज की इस खबर में हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं. 18 दिसंबर को लगातार चौथे सेशन में भी इस कंपनी के शेयर्स आसमान छू रहे हैं. कंपनी के शेयर्स की वैल्यू उच्च स्तर पर पहुंच गई है, अब यह IPO अपने प्राइस 111 रुपए से 110% तक ऊपर पहुंच चुका है.

share

शेयर बाजार में शानदार डेब्यू

आज के इंट्राडे कारोबार में बीएसई पर शेयर्स की कीमतों में 8% से ज्यादा का उछाल दर्ज किया गया है. कीमत 233.80 रुपये के लेवल पर पहुंच गई है. थोड़े समय बाद कीमतों में 3% तक की गिरावट भी दर्ज की गई है. शेयर बाजार में निवेश करते समय आपको कुछ जरूरी बातों की जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए. मीशो कंपनी ने पिछले हफ्ते ही शानदार डेब्यू किया था, इस दौरान कंपनी के शेयर्स की कीमत 111 रुपए से 46% के प्रीमियर पर कारोबार कर रही थी.

कीमतों में वृद्धि

एनएसई पर शेयर बाजार में कीमत 162 रुपए पर ओपन हुई थी. बाद में यह 55 परसेंट और बढ़कर 172 रुपए तक पहुंच गई. लगातार इस कंपनी के शेयर्स की कीमतों में वृद्धि देखने को मिल रही है. साल 2025 के सबसे मजबूत डेब्यू में इस कंपनी का नाम शामिल है.

शेयर्स की कीमतों में हो रही लगातार तेजी के बावजूद भी बिजनेस हेड की तरफ से चेतावनी दी गई है कि मीशो की रैली ने ध्यान लिस्टिंग से हटकर गहन मूल्यांकन बहस पर केंद्रित कर दिया है. उन्होंने कहा कि आईपीओ मूल्य 111 रुपए से लगभग दुगना हो चुका है. अर्थात, कीमत 220 रुपये के आसपास व्यापार कर रही है.

डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. Haryana E Khabar निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेने की गुजारिश करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.