बिजनेस डेस्क | अगर आप भी शेयर बाजार (Share Market) में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे है, तो आज की यह खबर आपके लिए है. एयरटेल के दमदार नतीजे का प्रभाव आज शेयर बाजार में भी दिखाई दिया है. बाजार खुलने के कुछ मिनट के अंदर ही भारतीय एयरटेल का सेंसेक्स टॉप गेनर बन गया है. आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.
कीमतों में हुई जबरदस्त वृद्धि
बाजार खुलने के कुछ ही मिनट के अंदर एयरटेल का सेंसेक्स टॉपर गेनर बन गया है. इसमें 2.42 परसेंट से ज्यादा की वृद्धि दर्ज की गई है, इसके बाद कीमत 2123 रुपए पर पहुंच गई है. कंपनी की तरफ से वित्त वर्ष 2025- 26 की दूसरी तिमाही में 89% की वार्षिक वृद्धि के साथ ही 6791 करोड़ से ज्यादा का मुनाफा भी दर्ज किया गया है.
पिछले साल की समान अवधि से तुलना की जाए तो यह मुनाफा 3593 करोड़ के आसपास था. कंपनी के भारत वाले बिजनेस का राजस्व भी 22% से बढ़ गया है और 38690 करोड रुपए को पार कर गया है. इसके मोबाइल यूजर्स में 13.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिली है.
35 फीसदी बढ़ गया EBITA
दूसरी तिमाही में एयरटेल का EBITA 35.9% बढ़कर 29919 करोड रुपए रहा. जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें, तो एक बार बाजार के जानकारों से सलाह अवश्य ले लें. शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा माना जाता है. भारत सेगमेंट का एबिटा मार्जिन 60% दर्ज किया गया है. कंपनी का ARPU यानी प्रति औसत आय 256 रुपए रही है, जबकि पिछले वर्ष समान तिमाही में यह 233 रुपए थी. इसमें भी सालाना 23 रुपए की वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे इन्वेस्टर भी काफी खुश दिखाई दे रही है.
डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. Haryana E Khabar निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेने की गुजारिश करता है.
