बिजनेस डेस्क | अगर आप भी जल्द ही शेयर बाजार (Share Market) में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको एक ऐसी ही कंपनी के IPO के बारे में जानकारी देने वाले हैं. हम ऑस्टर सिस्टम्स लिमिटेड (ASL) के शेयर की बात कर रहे हैं, इसके कीमत में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले है. कुछ दिन पहले ही इस कंपनी का आईपीओ निवेशकों के लिए ओपन हुआ था.
लिस्टिंग के साथ मिला प्रीमियम का लाभ
कंपनी के शेयर 37. 36 परसेंट के प्रीमियर के साथ 75.55 रूपये पर बाजार में लिस्टेड हुए हैं. कंपनी के शेयर का दाम 55 रूपये के आसपास था. लिस्टिंग के साथ ही शेयरधारकों को हर एक शेयर पर 20 रूपये से ज्यादा का फायदा भी देखने को मिला है. पिछले कुछ दिनों से लगातार इस कंपनी के शेयर की कीमतों में जबरदस्त इजाफा देखने को मिल रहा है.ASL की शुरुआत साल 2013 में हुई थी. ओस्टर सिस्टम्स लिमिटेड एक सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट कंपनी है, इस कंपनी का आईटी सर्विसेज ओर सॉल्यूशन में स्पेसिफिकेशन है.
3 सितंबर को ओपन हुआ था IPO
कंपनी के आईपीओ में आम निवेशकों का कोटा 1090. 81 गुना सब्सक्राइब हुआ. वहीं गैर- संस्थागत निवेशकों की केटेगरी 2149.19 गुना थी. शेयर बाजार में निवेश करते समय आपको एक बार बाजार के जानकारो से सलाह अवश्य लेनी चाहिए. शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा माना जाता है. 9 सितंबर तक इस कंपनी का आईपीओ ओपन रहा था, कंपनी के पब्लिक इश्यू का टोटल साइज 15. 57 करोड रुपए तक था. अधिकतर निवेशको को ऐसे ही कंपनी की तलाश होती है.
डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. Haryana E Khabar निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेने की गुजारिश करता है.
