इस स्मॉल फाइनेंस बैंक ने बढ़ाई शेयर बाजार में निवेशकों की चिंता, खुलते ही धड़ाम हुए शेयर्स

बिजनेस डेस्क | अगर आप भी हाल फिलहाल में शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे है, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आई है. आज हम आपको एक ऐसी कंपनी के बारे में जानकारी देने वाले हैं जिसके शेयर्स को बाजार में कुछ खास रिस्पांस नहीं मिला. हम एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के बारे में बातचीत कर रहे हैं. आज सोमवार को कंपनी के शेयर्स ओपन होते ही धड़ाम हो गए.

share

शेयर बाजार में नहीं मिला रिस्पांस

जानकारी देते हुए बताया गया कि एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयर्स आज बीएसई में इंट्राडे के दौरान 7% से ज्यादा गिरावट के साथ 950.50 रुपये प्रति शेयर पर आ गई है. हाल ही में हरियाणा सरकार की तरफ से धोखाधड़ी से जुड़े हुए एक मामले में संबद्ध गतिविधियों के खुलासे के बाद बैंक को गवर्नमेंट बिजनेस से डी- डिंपलीमेंट कर दिया गया है. इस वजह से भी लगातार शेयर्स की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है.

क्या है पूरा मामला?

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयरों में बिकवाली का दबाव उन रिपोर्ट्स के बाद ही देखने को मिला है. जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें तो एक बार अच्छे से बाजार की जानकारो अवश्य हासिल कर ले. शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा माना जाता है. रविवार यानी कि कल हरियाणा सरकार के फाइनेंस डिपार्टमेंट की तरफ से एक ऑफिशियल सर्कुलर जारी किया गया, जिसमें कहा गया कि एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के सारे गवर्नमेंट बैंक अकाउंट को तत्काल प्रभाव से डी इमपलीमेंट किया जाएगा. बैंक की तरफ से कहा गया गया कि इन दोनों बैंक अकाउंट को अभी जरूरी केवाईसी जांच पूरी करने के बाद ही ओपन किया गया था.

यह बड़ा बैंक भी इस लिस्ट में शामिल

हरियाणा सरकार की तरफ से आईडीएफसी फर्स्ट बैंक को भी डी इंप्लीमेंट कर दिया गया है. यह बैंक भी 590 करोड़ रुपये से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में शामिल बताया जा रहा है. कुछ दिन पहले ही एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक को हरियाणा सरकार की तरफ से कम्युनिकेशन मिला, जिसमें डिपार्टमेंट की तरफ से खोले गए एक अकाउंट ओपनिंग और ट्रांजैक्शन से जुड़े हुए कुछ डिटेल मांगे गए थे. बैंक की तरफ से अकाउंट से जुड़े सारे डिटेल्स उपलब्ध करवा दिए गए. इसी के बाद हरियाणा सरकार की तरफ से इस बैंक को डी इमपलीमेंट करने की जानकारी भी शेयर की गई. तभी से ही इस बैंक के शेयर्स की कीमतों में जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है. शेयर बाजार में भी काफी उतार- चढ़ाव का माहौल देखने को मिल रहा है.

डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. Haryana E Khabar निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेने की गुजारिश करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.