इस दिग्गज कंपनी ने किया निवेशकों को मालामाल, 18 नवंबर को मिलेंगे बोनस शेयर

बिजनेस डेस्क | अगर आप भी हाल फिलहाल में शेयर बाजार (Share Market) में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं. आज हम आपको एक ऐसे ही मल्टीबैगर स्टॉक के बारे में जानकारी देने वाले हैं. मल्टीबैगर कंपनी ऑटो राइडर इंटरनेशनल जल्द ही अपने शेयरधारकों को बड़ा तोहफा देने जा रही है. खबरें सामने आ रही है कि कंपनी अपने योग्य निवेशकों को बोनस शेयर बांटने जा रही है. आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.

Share Market 3

इस कंपनी ने किया निवेशकों को मालामाल

ऑटो राइडर्स इंटरनेशनल अपने निवेशको को 5 रेशों एक के अनुपात में बोनस शेयर बांटने जा रही है. कंपनी की तरफ से हर एक शेयर पर 5 बोनस शेयर जारी किए जाएंगे, 18 नवंबर इसके लिए रिकॉर्ड डेट भी रखी गई है. हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि पिछले 2 साल से कंपनी के शेयर्स की कीमतों में जबरदस्त वृद्धि देखने को मिल रही है.ऑटो राइडर्स इंटरनेशनल के शेयर पिछले दो सालों में 16000 परसेंट से ज्यादा का रिटर्न अपने निवेशको को दे चुके हैं.

1 साल में शानदार रिटर्न

शुक्रवार को कंपनी के शेयर्स की कीमत 5087 रुपए के आसपास व्यापार कर रही थी. 7 दिसंबर 2023 को कंपनी के शेयर्स की कीमत 30 रुपये के आसपास थी. 14 नवंबर 2025 को कीमतें 5000 के आंकड़े को भी पार कर गई थी, यानी कि पिछले 1 साल में इस कंपनी ने अपने निवेशको को 3294 परसेंट तक का रिटर्न दिया है. इस दौरान कंपनी के शेयर्स की कीमतों ने 149 रुपए से लेकर 587 रुपए तक का सफर तय किया है. इस साल अब तक कंपनी के शेयर की कीमतों में 1600 परसेंट से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है.

18 नवंबर को दिए जाएंगे बोनस शेयर

अधिकतर निवेशकों को ऐसे ही कंपनी की तलाश होती है. अगर आप भी किसी कंपनी में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे है, तो आप इस कंपनी में निवेश करके शानदार रिटर्न का लाभ ले सकते हैं. इससे पहले भी अक्टूबर 2017 में कंपनी की तरफ से अपने निवेशकों को बोनस शेयर का लाभ दिया गया था. अब कंपनी 18 नवंबर को अपने योग्य निवेशको को हर एक शेयर पर 5 बोनस शेयर देने जा रही है. शेयर बाजार में निवेश करते समय एक बार आपको बाजार के जानकारों से सलाह अवश्य लेनी चाहिए.

डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. Haryana E Khabar निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेने की गुजारिश करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.