Bank Holidays: दिसंबर महीने में कुल 18 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां चेक करें आरबीआई की हॉलिडे लिस्ट

बिजनेस डेस्क, Bank Holidays | दिसंबर महीने में अगर आपको भी बैंक से जुड़ा हुआ कोई काम है, तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है. जैसा की आपको पता है कि आरबीआई की तरफ से छुट्टियों की लिस्ट जारी की जाती है. आज की इस खबर में हम आपको बताएंगे कि दिसंबर महीने में कितने दिन बैंक बंद रहने वाले हैं.

Bank Holidays

बैंक जाने वाले ग्राहकों के लिए जरूरी खबर

भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से दिसंबर महीने के लिए बैंक हॉलिडे की लिस्ट जारी कर दी गई है. इस लिस्ट में जानकारी दी गई है कि दिसंबर महीने में कुल 18 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं. हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसमें से कुछ छुट्टियां राज्यों के हिसाब से अलग- अलग है. अर्थात, पूरे देश में वह समान रूप से लागू नहीं होती. इन छुट्टियों में सार्वजनिक छुट्टी के अलावा रविवार और दूसरे और चौथे शनिवार की छुट्टियां भी शामिल है. अगर आपको भी बैंक से जुड़ा हुआ कोई जरूरी काम है, तो इन छुट्टियों की लिस्ट को अवश्य चेक करके ही निकले. नहीं तो आप बैंक जाएंगे वहां पर आपको ताला लगा हुआ मिलेगा.

इतने दिन बंद रहेंगे बैंक

डेट दिन छुट्टी / त्योहार किस शहर में बंद रहेंगे बैंक
1 दिसंबर सोमवार राज्य स्थापना दिवस / स्वदेशी आस्था दिवस इटानगर, कोहिमा
3 दिसंबर बुधवार सेंट फ्रांसिस जेवियर पर्व पणजी
7 दिसंबर रविवार साप्ताहिक अवकाश सभी बैंक
12 दिसंबर शुक्रवार पा टोगन संगमा पुण्यतिथि शिलांग
13 दिसंबर शनिवार दूसरा शनिवार सभी बैंक
14 दिसंबर रविवार साप्ताहिक अवकाश सभी बैंक
18 दिसंबर गुरुवार यू सोसो थाम पुण्यतिथि शिलांग
19 दिसंबर शुक्रवार गोवा मुक्ति दिवस पणजी
20 दिसंबर शनिवार लोसूंग / नमसूंग उत्सव गंगटोक
21 दिसंबर रविवार साप्ताहिक अवकाश सभी बैंक
22 दिसंबर सोमवार लोसूंग / नमसूंग उत्सव गंगटोक
24 दिसंबर बुधवार क्रिसमस ईव आइजोल, कोहिमा, शिलांग
25 दिसंबर गुरुवार क्रिसमस लगभग पूरे भारत में बैंक बंद
26 दिसंबर शुक्रवार क्रिसमस उत्सव आइजोल, कोहिमा, शिलांग
27 दिसंबर शनिवार क्रिसमस / चौथा शनिवार कोहिमा
28 दिसंबर रविवार साप्ताहिक अवकाश सभी बैंक
30 दिसंबर मंगलवार यू कियांग नांगबह पुण्यतिथि शिलांग
31 दिसंबर बुधवार नववर्ष की पूर्व संध्या / इमोइनू इरत्पा आइजोल, इम्फाल
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.