बिजनेस डेस्क | अगर आप भी शेयर बाजार (Share Market) में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको एक ऐसी कंपनी के बारे में जानकारी देने वाले हैं जो अपने शेयर्स को दो हिस्सों में बांटने जा रही है. हम डिफेंस कंपनी BEML लिमिटेड के बारे में बातचीत कर रहे हैं. आज की इस खबर में हम आपको इस कंपनी के बारे में डिटेल से जानकारी देने वाले हैं.
कीमतों में उछाल
आज शेयर बाजार में BEML लिमिटेड कंपनी के शेयर्स की कीमतों में काफी तेजी देखने को मिली है. कंपनी ने स्टॉक स्प्लिट के लिए भी नई रिकॉर्ड डेट को लेकर ऐलान कर दिया है. कल शेयर बाजार को दी गई जानकारी में कंपनी ने बताया था कि कंपनी 10 रुपये फेस वैल्यू वाले शेयर्स को दो हिस्सों में बांटने जा रही है यानी कि अब प्रति शेयर की वैल्यू 5 रुपये हो जाएगी. कंपनी ने इस स्टॉक स्प्लिट के लिए 3 नवंबर 2025 की तारीख को रिकॉर्ड डेट भी घोषित किया है यानी इसी दिन कंपनी के शेयर्स का बंटवारा होने वाली है.
मिला शानदार रिटर्न
बीते 6 महीना की बात की जाए, तो इस कंपनी ने अपने पोजीशनल निवेशकों को 28% से ज्यादा का रिटर्न दिया है. अगर आप भी किसी ऐसी ही कंपनी की तलाश में है, जो आपको शानदार रिटर्न दे सके, तो आप इस कंपनी में इन्वेस्ट कर सकते हैं. इस कंपनी का 52 वीक का हाई प्राइस 4874.85 और लो प्राइस 2346 रुपये के आसपास रहा है. शेयर बाजार में निवेश करते समय आपको बाजार की जानकारी से सलाह अवश्य लेनी चाहिए, क्योंकि इसमें निवेश करना काफी जोखिम भरा माना जाता है. इन दिनों शेयर की कीमतों में जबरदस्त वृद्धि भी देखने को मिल रही है.
डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. Haryana E Khabar निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेने की गुजारिश करता है.
