Gold- Silver Price: सोने और चांदी की कीमतों में आया बड़ा बदलाव, जानें 14 से लेकर 24 कैरेट के ताजा भाव

नई दिल्ली, Today Gold Price | अगर आप भी गोल्ड में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है. 24 कैरेट सोने की कीमतों की बात की जाए, तो वह 1 लाख 12000 रुपए के आसपास है.

Gold And Silver

इसके विपरीत, चांदी की कीमतें हर दिन नया रिकॉर्ड बना रही है. 1 किग्रा चांदी की कीमत 1 लाख 31 हजार रुपए के आसपास पहुंच चुकी है. आज की इस खबर में हम आपको 22 कैरेट गोल्ड से लेकर 18 कैरेट गोल्ड तक की कीमतों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

सोना खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर

24 कैरेट गोल्ड की कीमतों में आज 104 रुपए तक की गिरावट दर्ज की गई है. बिना जीएसटी गोल्ड की कीमत 1 लाख 9 हजार रुपए के आसपास है. वहीं, चांदी की कीमतों की बात की जाए, तो इसमें भी 245 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है. आमतौर पर ज्वेलरी के लिए 22 कैरेट सोने का ही इस्तेमाल किया जाता है. इसकी कीमतों में भी थोड़ी कमी दर्ज की गई है. 22 कैरेट सोने की कीमत 1,00,396 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच चुकी है. जीएसटी के साथ कीमत 1,03,407 रुपए के आसपास है.

सोने की कीमतों में आई थोड़ी कमी

सितंबर में सोना 7215 रुपए प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो चुका है. वहीं, चांदी की कीमतों की बात की जाए, तो इसमें भी 10 हजार से ज्यादा की वृद्धि दर्ज की गई है. भारत में सोना खरीदना सदियों से ही परंपरा रही है. खासकर शादी विवाह जैसे शुभ मुहूर्त पर सोना खरीदा जाता है. 18 कैरेट गोल्ड की कीमतों में भी 78 रुपए की गिरावट दर्ज की गई है, जिसके बाद कीमत 82,202 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ओपन हुई. वहीं, 14 कैरेट गोल्ड की कीमत 66 हजार के आसपास व्यापार कर रही है. जब भी आप गोल्ड खरीदें, तो आपको हॉलमार्क का ही गोल्ड खरीदना चाहिए.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.