सोने और चांदी के दामों में बड़ा उछाल, 2 लाख के करीब पहुंची सिल्वर की कीमतें

नई दिल्ली, Today Gold Rate | अगर आप भी सोने और चांदी में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है. शादी सीजन की वजह से सोने और चांदी की कीमतों में हर दिन बदलाव देखने को मिल रहा है. एक बार फिर से सोने की कीमत आसमान छू रही है, जिसका सीधा प्रभाव आम लोगों की जेब पर भी दिखाई दे रहा है. आज की इस खबर में हम आपको 22 और 24 कैरेट गोल्ड की वर्तमान कीमतों के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.

Gold Silver 1

सोने और चांदी की कीमत रिकॉर्ड स्तर के करीब

आज 9 दिसंबर 2025 को सोने की कीमतों में काफी बदलाव देखने को मिला है. कुछ ही दिनों में सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतें रिकॉर्ड स्तर के करीब पहुंच गई है. 1 किग्रा चांदी की कीमतों की बात की जाए, तो वह 190000 के करीब बनी हुई है. 24 कैरेट, गोल्ड की कीमतों की बात की जाए तो वह 130000 से ज्यादा पर व्यापार कर रही है. 22 कैरेट सोने की कीमतें भी 120000 के आसपास बनी हुई है. बाजार के जानकारी का कहना है कि आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमत नया रिकॉर्ड स्थापित कर सकती है.

क्यों हो रहा है कीमतों में बदलाव?

सोने और चांदी की कीमतों में हो रहे इस बदलाव की प्रमुख वजह रुपए का कमजोर होना माना जा रहा है. रुपए लगभग 90 रुपये प्रति डॉलर तक पहुंच गया है, जिससे आयात महंगा हो गया है. भारत सोने का बहुत बड़ा आयतक है. वैसे तो सबसे शुद्ध सोना 24 कैरेट गोल्ड का होता है, परंतु ज्वेलरी के लिए आमतौर पर 22 कैरेट सोने का ही इस्तेमाल किया जाता है. जब भी आप गोल्ड खरीदे तो आपको हॉलमार्क का विशेष ध्यान रखना चाहिए.

पिछले कुछ समय से लगातार सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव देखने को मिल रहा है. अगर आप हाल ही में गोल्ड में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे है, तो अब आप ऐसा कर सकते हैं क्योंकि आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमत आपको नया रिकॉर्ड स्थापित करते हुए दिखाई देगी.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.