बजट 2026: न्यू टैक्स रिज्यूम में शामिल होंगे यह 5 बड़े बदलाव, यहां चेक करें पूरी अपडेट

फाइनेंस डेस्क | साल 2026 का बजट पास होने में अब महज कुछ दिनों का समय ही बचा हुआ है, ऐसे में बजट से सभी लोगों ने काफी उम्मीदें लगाई हुई है. 1 फरवरी को जब फाइनेंस मंत्री निर्मला सीतारमण देश का बजट पास करेगी तो सबसे ज्यादा फायदा अबकी बार मिडिल क्लास और नौकरी पैसा लोगों को मिलने वाला है. आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.

Income

टैक्स रिज्यूम

खबरें सामने आ रही है कि नए टैक्स रिज्यूम के तहत 17 लाख तक की कमाई को टैक्स फ्री किया जा सकता है. इससे पहले भी सरकार की तरफ से 12 लाख इनकम को टैक्स फ्री कर दिया गया था. आज हम आपको बताएंगे कि नए बजट में क्या बड़े बदलावों को शामिल किया जा सकता है. सरकार की तरफ से नई टैक्स रिज्यूम को इस वजह से भी शुरू किया गया था जिससे की डिडक्शन देने के झंझट से बचा जा सके.

हो सकते है बड़े बदलाव

नए रिज्यूम में ना तो HRA यानी कि हाउस रेंट अलाउंस का फायदा मिलता है ना ही मेडिकल इंश्योरेंस क्लेम करने की सुविधा जिस वजह से मेडिकल खर्च भी काफी तेजी से बढ़ता जा रहा है. ऐसे में हेल्थ इंश्योरेंस को रिज्यूम में शामिल करना काफी जरूरी हो गया है. एक्सपर्ट की तरफ से दावा किया जा रहा है कि अबकी बार इसे बजट में शामिल किया जा सकता है.

सरकार की तरफ से लॉन्ग टर्म कैपिटल लाभ पर लिमिट को 100000 से बढ़कर 3 लाख करने पर भी विचार विमर्श किया जा रहा है जिससे कि इन्वेस्टर ज्यादा भरोसे के साथ शेयर बाजार में आसानी से इन्वेस्ट कर सके.  करदाताओं की तरफ से भी एक लंबे समय से नए रिज्यूम में कुछ डिडक्शन को शामिल किए जाने की मांग की जा रही है.

आधिकारिक बयान नहीं आया सामने

नए टैक्स रिज्यूम में स्टैंडर्ड डिडक्शन को 50 हजार से बढ़कर 75 हजार किया गया था. अब एक्सपर्ट की तरफ से सुझाव दिया जा रहा है कि बढ़ती महंगाई को देखते हुए इसकी लिमिट को और भी बढ़ा देना चाहिए. अब यह 1 लाख देखने को मिल सकती है. अभी तक ऑफीशियली इस बारे में कोई भी स्टेटमेंट सामने नहीं आई है, जहां 90% से ज्यादा करदाताओ ने नया रिज्यूम अपना लिया है.

वरिष्ठ नागरिक अभी भी इससे काफी डिस्टेंस बनाए हुए हैं. इसमें मेडिकल खर्च में टैक्स छूट न होना और बेसिक छूट की लिमिट कम होने को सबसे बड़ा कारण माना जा रहा है. अब इसमें भी थोड़ा सुधार देखने को मिल सकता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.