बिजनेस डेस्क | अगर आप भी हाल फिलहाल में शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे है तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है. आज हम आपको एक ऐसी ही कंपनी के बारे में जानकारी देने वाले हैं. हम रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की बड़ी कंपनी क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी के बारे में बातचीत कर रहे हैं. इस कंपनी का आईपीओ जल्द ही ओपन होने जा रहा है.
इस दिग्गज कंपनी का आईपीओ
कंपनी की तरफ से आईपीओ के लिए प्राइज बॉन्ड 1000 से 1053 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है. कंपनी इस पब्लिक इश्यू के जरिए टोटल 3000 करोड़ से ज्यादा रुपए जुटाने की योजना बना रही है. इसमें से 1200 करोड़ के फ्रेश इशू और 1900 करोड़ ऑफर फॉर सेल के जरिए होने वाले हैं. कंपनी का आईपीओ 23 फरवरी 2026 सोमवार को ओपन होने जा रहा है, निवेशकों
अगले ही दिन 26 फरवरी को फाइनल अलॉटमेंट को 25 फरवरी बुधवार तक का ही समय दिया जाएगा. एंकर निवेशकों के लिए एक दिन पहले यानी की 20 फरवरी को ही यह ओपन हो जाएगा.
रखना होगा इन बातों का ध्यान
ऊपरी प्राइस बैंड के हिसाब से रिटेल निवेशकों को कम- से- कम 14742 इन्वेस्ट करने ही होंगे. अगर इस कंपनी की आर्थिक स्थिति को लेकर बातचीत की जाए तो कंपनी ने 30 सितंबर 2025 को समाप्त 6 महीने में 932 करोड रुपए से ज्यादा का रेवेन्यू और 19 करोड रुपए से ज्यादा का मुनाफा दर्ज किया था.
अभी तक कंपनी का प्रदर्शन
वही फाइनेंशियल ईयर 2024- 25 में कंपनी का रेवेन्यू 7.6% बढ़कर 1495.7 करोड रुपए हो गया था. इस दौरान एबिटा 37% उछलकर 1015 करोड रुपए को पार कर गया था, जो पिछले साल की तुलना में काफी ज्यादा है. जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें, तो एक बार बाजार की जानकारो से सलाह अवश्य ले ले.
शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा माना जाता है, कंपनी की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि इश्यू से मिलने वाली राशि के जरिये 1125 करोड़ रुपये कर्ज को चुकाने तथा प्री पेमेंट करने में, वही बाकी रकम सामान्य कॉर्पोरेट जरूरत को पूरा करने में खर्च होगी.
डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. Haryana E Khabar निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेने की गुजारिश करता है.
