निवेशकों के लिए काफी खास आने वाला सप्ताह, शेयर बाजार में इन 3 बड़ी कंपनियों के IPO होंगे ओपन

बिजनेस डेस्क | अगर आप भी शेयर बाजार (Share Market) में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे है, तो आज की यह खबर आपके लिए है. आने वाले सप्ताह में कुछ बड़ी कंपनियों के आईपीओ मार्केट में एंट्री करने वाले हैं. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले है. इन बड़ी कंपनियों के IPO में एमएसएमई सेगमेंट का एक आईपीओ और मेंनबोर्ड के 2 आईपीओ है. आप भी इनमें निवेश करके अच्छा खासा रिटर्न हासिल कर सकते हैं.

IPO

निवेशकों के लिए जरूरी खबर

इस लिस्ट में पहला नंबर Tech defence Lab IPO  का आता है. 15 सितंबर यानी कि सोमवार से IPO ओपन हो रहा है. इसमें निवेश करने के लिए निवेशकों 2 दिन का समय मिलने वाला है यानी की 17 सितम्बर तक दांव लगा सकते हैं. टेक डिफेंस लैब आईपीओ का प्राइस बैंड 183 रुपए से लेकर 190 रुपए प्रति शेयर निर्धारित किया गया है. कंपनी ने 600 शेयरों का एक लॉट बनाया है किसी भी रिटेल इन्वेस्टर को कम से कम दो लॉट पर दावा लगाना होगा.

इसी सप्ताह ओपन होंगे IPO

Sampat Aluminium IPO 17 सितंबर से ओपन होने जा रहा है. इसमें निवेशकों को 2 दिन का समय मिलने वाला है, यानी कि आप 19 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं. 114 रुपए से 120 रूपये प्रति शेयर प्राइस बैंड निर्धारित किया गया है. इसके लिए निवेशकों को कम- से- कम 1200 शेयरों में निवेश करना होगा. इसी प्रकार एक अन्य कंपनी का भी आईपीओ ओपन होने वाला है, जो  18 सितंबर से 22 सितंबर तक ओपन रहेगा. इस कंपनी के आईपीओ का लॉट साइज 800 शेयरों का होने वाला है.

एक निवेशक को कम से कम 1600 शेयरो में दांव लगाना होगा. इस आईपीओ का जीएमपी आज 25 रूपये के आसपास है. जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें, तो एक बार बाजार के जानकारों से सलाह अवश्य ले लें. शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा माना जाता है.

डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. Haryana E Khabar निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेने की गुजारिश करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.