बिजनेस डेस्क | अगर आप भी शेयर बाजार (Share Bajar) में हाल ही में निवेश करने का मन बना रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है. आज हम आपको एक ऐसी कंपनी के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जो जल्द ही अपने निवेशको को बोनस शेयर देने वाली है. हम पेनी स्टॉक हर्षिल एक्रोटेक लिमिटेड के बारे में बातचीत कर रहे हैं. आज की इस खबर में हम आपको इसके बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.
निवेशकों को बोनस शेयर का लाभ
कंपनी की तरफ से निवेशकों को 10 बोनस शेयर देने का ऐलान किया गया है, इसके लिए रिकॉर्ड का भी ऐलान किया जा चुका है. अधिकतर निवेशकों को शानदार रिटर्न देने वाली कंपनी की ही तलाश होती है. पिछले 2 साल में इसने अपने निवेशकों को 242 परसेंट से ज्यादा का रिटर्न दिया है. पिछले 3 सालों की बात की जाए, तो कंपनी के शेयर्स की कीमतों में 400% से ज्यादा का इजाफा देखने को मिला है. अगर आपने भी 5 साल पहले इस कंपनी में निवेश किया होता, तो अभी आपको 1100 परसेंट से ज्यादा का लाभ मिला होता.
इन्वेस्टर हुए मालामाल
कंपनी की तरफ से भले ही पहली बार एक बोनस ट्रेड किया जा रहा हो, परंतु इस स्टॉक का 10 हिस्सों में पहले ही बंटवारा किया जा चुका है. कंपनी के शेयरों का बंटवारा साल 2024 में किया गया था. तब कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 1 रुपये पर आ गई थी. शेयर बाजार में निवेश करते समय आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होती है, क्योंकि शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा माना जाता है. 10 साल में इस कंपनी के निवेशकों को 2300 परसेंट से ज्यादा कर रिटर्न मिला है, जिससे वह काफी खुश दिखाई दे रहे हैं. अगर आप भी लॉन्ग टर्म में बेहतरीन रिटर्न पाना चाहते हैं, तो आप इस कंपनी में निवेश कर सकते हैं.
डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. Haryana E Khabar निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेने की गुजारिश करता है.
