यह दिग्गज कंपनी देगी निवेशकों को बोनस शेयर का लाभ, यहां जाने रिकॉर्ड डेट से लेकर सारी जानकारी

बिजनेस डेस्क | अगर आप भी हाल ही में शेयर बाजार (Share Market) में निवेश करने के प्लानिंग कर रहे है, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए है. अभी पिछले महीने ही निवेशकों को इस कंपनी की तरफ से 6 रुपये का डिविडेंड देने का ऐलान किया गया था. अब इसी कंपनी ने बोनस शेयर का ऐलान भी कर दिया है, आज की इस खबर में हम आपको इसी कंपनी के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं. हम डॉ लाल पैथलेब्स लिमिटेड की बारे में बातचीत कर रहे हैं.

Share Market Up

निवेशक होंगे मालामाल

हाल ही में कंपनी की तरफ से बोनस शेयर दिए जाने का ऐलान किया गया है. सितंबर महीने में तिमाही के नतीजे जारी किए गए थे. हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि पहली बार कंपनी की तरफ से अपने निवेशकों को बोनस शेयर जारी किए जाएंगे. साल 2016 से लेकर अब तक कंपनी अपने निवेशको को 126 रुपए तक डिविडेंड का लाभ दे चुकी है. बीते साल नवंबर से लेकर अब तक कंपनी की तरफ से हर एक शेयर पर निवेशको 24 रुपये डिविडेंड का लाभ दिया गया है. अब देखना होगा कि किस अनुपात में कंपनी अपने निवेशकों को बोनस शेयर का लाभ देती है.

पिछले 6 महीने में रिटर्न

इन दिनों कंपनी के शेयर्स शेयर बाजार में कोई खास प्रदर्शन नहीं कर रही है. कीमत 3072 रुपए के आसपास ओपन हुई, अगर 52 वीक के हाई प्राइस की बात की जाए तो वह 3542 रुपये रहा है. वही, लो प्राइस 2295 रुपये के आसपास दर्ज किया गया था. अब कंपनी का मार्केट कैप 2577.72 करोड रुपए का है. अगर पिछले 6 महीना की बात की जाए, तो इस कंपनी ने अपने निवेशकों को 11% से ज्यादा का रिटर्न दिया है. अधिकतर निवेशको को ऐसी ही कंपनी की तलाश होती है, आप भी इसमें इन्वेस्ट करके बेहतरीन रिटर्न हासिल कर सकते हैं. पिछले 1 साल में इस कंपनी ने अपने पोजीशनल निवेशकों को भी शानदार रिटर्न दिया है.

डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. Haryana E Khabar निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेने की गुजारिश करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.