नई दिल्ली, Gold Silver Price | कल देर रात केंद्र सरकार की तरफ से आम लोगों को बड़ी राहत प्रदान की गई है. पीएम की तरफ से स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इससे जुड़े हुए कई बड़े ऐलान भी किए गए थे, तभी से ही लोग इस फैसल का इंतजार कर रहे थे. बता दें कि भारत सरकार की तरफ से जीएसटी रेट में बड़ी कटौती करने का फैसला लिया गया है. इसका प्रभाव सोने चांदी से लेकर कई चीजों पर पड़ने वाला है. आज की इस खबर में हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.
केंद्र सरकार का बड़ा फैसला
मोदी सरकार के जीएसटी रेट में बदलाव करने के फैसले से कई वस्तु की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिलने वाली है. जानकारी देते हुए बताया गया कि नई दरे 22 सितंबर से लागू हो जाएगी. जीएसटी रेट में बदलाव होने के बाद सोने की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई.
10 ग्राम सोने की कीमतों में 1239 रूपये तक के गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद 24 कैरेट गोल्ड की कीमतें 105956 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास व्यापार कर रही है. वही 22 कैरेट सोने की कीमतों की बात की जाए तो वह भी 95000 से 96000 के बीच व्यापार कर रहे हैं.
चांदी की कीमतों में गिरावट
इसी के साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है. आज चांदी की कीमतों में 530 रूपये तक की गिरावट दर्ज की गई है, जिसके बाद चांदी की कीमत 122000 के आसपास कर रही है. केंद्र सरकार की तरफ से जीएसटी की दरों में जो बदलाव किया गया है इसका प्रभाव कई सेक्टर पर दिखाई देने वाला है. अब आम आदमियों को काफी राहत मिलती हुई दिखाई दे रही है, 22 सितंबर से नई GST दरे भी लागू हो जाएगी.
