बिजनेस डेस्क | अगर आप भी हाल फिलहाल में शेयर बाजार में निवेश करने की प्लानिंग कर रहे है, तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है. आज हम आपको एक ऐसी ही कंपनी के बारे में जानकारी देने वाले हैं. हम eClerx सर्विसेज लिमिटेड के बारे में बातचीत कर रहे है. इन दिनों इस कंपनी के शेयर्स की कीमतों में जबरदस्त इजाफा देखने को मिल रहा है, 29 जनवरी आज शेयर बाजार में कंपनी के शेयर्स काफी फोकस नजर आए. इस दौरान तकरीबन 9% तक की बढ़ोतरी भी दर्ज की गई.
शेयर बाजार में बढ़ रही कीमत
शेयर की कीमतों में आई इस तेजी की बड़ी वजह बोनस शेयर के ऐलान को माना जा रहा है. मौजूदा समय में कंपनी के शेयर्स की कीमतें 4813 रुपए से ज्यादा पर व्यापार कर रही है. हाल ही में कंपनी की तरफ से जानकारी देते हुए बताया गया कि शेयर धारकों के लिए 1 : 1 में बोनस शेयर बांटे जाएंगे. इसका मतलब यह है कि जिन भी इन्वेस्टर्स के पास रिकॉर्ड डेट पर जितने ज्यादा शेयर होंगे उन्हें उतने ही बोनस का लाभ मिलने वाला है.
इस अनुपात में मिलेगा लाभ
अभी तक कंपनी की तरफ से इसके लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान नहीं किया गया है. कंपनी के शेयर्स का फेस वैल्यू 10 रुपये है. बोर्ड के फैसले के 7 दिनों के अंदर ही बोनस शारेधारको के डिमैट अकाउंट भी ओपन कर दिए जाएंगे. यह प्रक्रिया 27 मार्च 2026 तक पूरी होने की संभावना बनी हुई है. हालांकि, अभी तक ऑफीशियली कोई अपडेट सामने नहीं आई है.
इससे पहले भी कंपनी की तरफ से सितंबर 2022 में 1: 2 के अनुपात में बोनस शेयर बांटे गए थे. उससे पहले दिसंबर 2012 में 1:1 और जुलाई 2010 में 1:2 में निवेशकों को बोनस शेयर का लाभ मिला था. खास बात यह है कि कंपनी की तरफ से बीते कुछ सालों में अपने शेयर धारको को लगातार रिवॉर्ड दिए जा रहे हैं.
पिछले 1 साल में रिटर्न
अभी कुछ समय पहले ही दिसंबर 2025 और उससे पहले जुलाई 2024 में भी कंपनी की तरफ से इक्विटी शेयरों का बाय बैक पूरा किया गया था. पिछले 6 महीना में निवेशकों को 22% और 1 साल में 45% तक का शानदार रिटर्न मिला है. अगर फाइनेंशियल स्टेटस की बात करें तो दिसंबर तिमाही में कंपनी ने मजबूत नतीजे पेश किए थे. इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 6.47% से बढ़कर 1070 करोड रुपए के आंकड़े को पार कर गया था.
कंपनी के शुद्ध मुनाफे में भी 40% से ज्यादा की ग्रोथ दर्ज की गई थी. जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें तो एक बार अच्छे से नियम और शर्तों के बारे में अवश्य पढ़ लें. शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा माना जाता है.
डिस्क्लेमर: शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है. Haryana E Khabar निवेश करने से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह लेने की गुजारिश करता है.
