शेयर बाजार में निवेश करने वालो के लिए एक अच्छी खबर, इस कंपनी को मिला करोडो का आर्डर; कीमतों में लगा अपर सर्किट

बिजनेस डेस्क | शेयर बाजार में निवेश करने वाले निवेशकों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. हमेशा निवेशकों को ऐसी कंपनी की तलाश होती है, जो उन्हें बंपर रिटर्न दे सके. आज हम आपको एक ऐसी ही कंपनी के बारे में जानकारी देने वाले हैं. हम इकोबोर्ड इंडस्ट्रीज लिमिटेड कंपनी (Ecoboard Industries Limited) की बात कर रहे हैं. इस कंपनी के शेयर की कीमतों में 20% का अपर सर्किट लगा. इसके बाद, कंपनी के शेयर की कीमत बढ़ाकर 24.49 रुपए के लेवल पर पहुंच गई थी. बता दें कि यह लगातार दूसरा दिन है जब कंपनी के शेयर की कीमतों में अपर सर्किट लगा है.

Share Market 2

पिछले 1 महीने में 17 फीसदी बढ़ी शेयर की कीमतें

निवेशकों को भी ऐसी ही कंपनी की तलाश होती है, जिसके शेयर की कीमतों में लगातार वृद्धि होती रहे. कंपनी ने शेयर बाजार को जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें कई वर्क आर्डर भी मिले हैं. जिसकी कीमत तकरीबन 24 करोड रुपए के आसपास बताई जा रही है. इसी खबर की वजह से कंपनी के शेयरों में तेजी भी दर्ज की गई है.

यह भी पढ़े -  आज इतने बढ़े पेट्रोल- डीजल के दाम, SMS से ऐसे तुरंत चेक करें रेट

अचानक कंपनी के शेयरों की डिमांड बढ़ गई है. यदि पिछले 1 महीने की बात की जाए तो कंपनी के शेयर की कीमतों में तकरीबन 17 परसेंट तक की वृद्धि देखने को मिली है. पिछले 3 महीना में जिन भी निवेश को ने इस कंपनी के शेयरों पर दांव लगाया है, उन्हें तकरीबन 29 परसेंट तक का फायदा हुआ है.

जून महीने की तिमाही में कंपनी का कुल रेवेन्यू 3.7 करोड रुपए के आसपास था. वहीं, पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू तकरीबन 17.8 करोड़ रूपये के आस पास था. रेवेन्यू के कम होने का प्रभाव इकोबोर्ड इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रॉफिट पर भी साफ तौर से देखा जा सकता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.