बिजनेस डेस्क | अगर आप भी शेयर बाजार (Share Market) में निवेश करके शानदार रिटर्न हासिल करना चाहते हैं, तो आज की यह खबर आपके लिए है. आज हम आपको एक ऐसी ही कंपनी के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जो अपने निवेशको के बीच बोनस शेयर बांटने वाली है. एक्सचेंज को बोनस शेयर के विषय में कंपनी की तरफ से अवगत करवा दिया गया है. हम Valiant कम्युनिकेशन लिमिटेड के बारे में बातचीत कर रहे हैं, आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले है.

निवेशक हुए मालामाल
जानकारी देते हुए बताया गया कि 10 रूपये के फेस वैल्यू वाले दो शेयर पर कंपनी एक बोनस शेयर जारी करने जा रही है, हालांकि अभी तक कंपनी की तरफ से इसको लेकर कोई भी रिकॉर्ड डेट जारी नहीं की गई है. कंपनी की मीटिंग आगामी 30 सितंबर 2025 को प्रस्तावित है, इसी दिन शेयर्स की रिकॉर्ड डेट को लेकर भी कोई बड़ा ऐलान किया जा सकता है. कंपनी के शेयर्स की कीमतों में पिछले काफी दिनों से वृद्धि देखने को मिल रही है. पिछले 1 महीने की बात की जाए, तो कंपनी के शेयर्स की कीमतों में 34% से ज्यादा की वृद्धि देखने को मिली है.
पिछले 6 महीनो में दिया 165 फीसदी का रिटर्न
कंपनी ने अपने निवेशकों को पिछले 6 महीने में 165% तक का रिटर्न दिया है. कंपनी का 52 वीक का अब तक का हाई प्राइस 1021 रुपए के आसपास है. वहीं, लो प्राइस 322 रुपए के आसपास है. अगर आप भी निकट भविष्य में निवेश करके बेहतरीन रिटर्न हासिल करना चाहते हैं, तो आप इस कंपनी में निवेश कर सकते हैं.
कंपनी की तरफ से योग्य निवेशको को 1.5 रुपए के डिविडेंड का लाभ भी दिया जाएगा. इससे पहले भी कंपनी की तरफ से निवेशकों को डिविडेंड बांटा गया था, जब भी आप शेयर बाजार में निवेश करें तो एक बार बाजार के जानकारों से सलाह अवश्य ले लें. शेयर बाजार में निवेश करना काफी जोखिम भरा माना जाता है.